धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 17 दिसंबर 2025

Subhi
17 Dec 2025 6:15 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 17 दिसंबर 2025
x

मेष राशि करियर राशिफल

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है। वृश्चिक राशि का चंद्रमा आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। मंगल क्रियाशील और पुरुषार्थी ग्रह है। इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश दिलाएगी।

वृष राशि करियर राशिफल

आज राशि का स्वामी शुक्र सप्तम जाया भाव प्रमुख केंद्र भाव में होने से शुभ हो गया है। ऐसे में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। आप धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल का समय परिवार के साथ बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि करियर राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। हालांकि आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। राशि का स्वामी बुध षष्ठम पराक्रम विभूति भाव में केतु के साथ विराजमान है। ऐसे में बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग हैं। संतान पक्ष की ओर से आज के दिन आपको कोई हर्ष दायक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कर्क राशि करियर राशिफल

आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज के दिन लिया गया कोई निर्णय आगे चलकर आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होती दिख रही है। आपके जन संपर्क में वृद्धि होगी। इससे आपको प्रसन्नता होगी। राशि का स्वामी चंद्रमा नीच राशि गत होने से कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है

सिंह राशि करियर राशिफल

आज के दिन सिंह राशि के लोगों को भाग्य हर काम में साथ देगा। विरोधियों का षड्यंत्र आज के दिन असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त होती दिख रही है। कोई नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है।

कन्या राशि करियर राशिफल

राशि का स्वामी बुध तृतीय प्रमुख पराक्रम भाव घर में संचार कर रहे हैं। इसके फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। इस दौरान आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा।

तुला राशि करियर राशिफल

आपकी राशि का स्वामी शुक्र द्वितीय कोष केंद्र भाव में और राहु षष्ठम शत्रु भाव में है। ऐसे में अधिक मेहनत के बाद भी आपको पूरा फल प्राप्त नहीं होगा। आपकी आय कम रहेगी और खर्चें अधिक होंगे। इस दौरान आपके गुप्त शत्रु भी सक्रिय रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में भी अशांति रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। हालांकि, कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए तो आने वाले दिनों में वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु राशि करियर राशिफल

राशि का स्वामी बृहस्पति कर्क में है। चंद्रमा आज व्यय भाव में संचार कर रहा है। ऐसे में राज्य कार्यों में सफलता मिलेगा और घर में धन धान्य की वृद्धि होगी। इसके साथ ही पत्नी से धन का लाभ मिलने की भी संभावना दिख रही है। धनु राशि वालों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और मनोरथ सिद्धि होंगे। वहीं, रात्रि में मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि करियर राशिफल

राशि का स्वामी शनि तृतीय भाव में उदय है किन्तु चन्द्रमा एकादश भाव में राज्य विजय कारक है। आज सत्पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इससे भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान हो सकता है। सायंकाल के समय आपका स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है।

कुंभ राशि करियर राशिफल

आपकी राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव कोष में मीन राशि में अपने घर संचार कर रहे हैं। कर्मफल की सिद्धि कारक है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग बन रहा है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बिन्दुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा।

मीन राशि करियर राशिफल

आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति राशि से पंचम सुख भाव में कर्क राशि का होकर विद्यमान है। चंद्रमा भी आज वृश्चिक राशि पर नवम का चल रहा है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारी रहेगा।

Next Story