धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 14 दिसंबर 2025

Subhi
14 Dec 2025 6:16 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 14 दिसंबर 2025
x

मेष का करियर राशिफल

राशि का स्वामी मंगल नवम भाव में चल रहा है। चन्द्रमा कन्या राशि का षष्ठम भाव में आपके अन्दर भोग विलास के भावना को बढ़ायेगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे, यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नये परिवर्तन होंगे जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

वृष का करियर राशिफल

आज आपकी राशि से पंचम भाव में चन्द्रमा आपके जीवन विघ्न बाधाएं उत्पन्न करेगा। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों से असहयोग से परेशानी रहेगी। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। सायं 5 बजे के बाद चन्द्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने के उपरान्त कुछ धैर्य बंधेगा, पड़ोसी सहयोग करेंगे।

मिथुन का करियर राशिफल

आज आपमें अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप नए-नए कार्यों में विनियोग करेंगे। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सायंकाल के समय वाहन खराब होने से अकस्मात् खर्चा बढ़ेगा। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से आप परेशान हो सकते हैं।

कर्क का करियर राशिफल

आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। इस समय में अध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। सायंकाल से देर रात तक आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नए-नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है।

सिंह का करियर राशिफल

आज कन्या का चन्द्रमा आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त करायेगा। अपनी शान शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे, गरीबों की सहायता और अपनी वाक् पटुता, कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक आपकी रुचि धर्म-अध्यात्म में लगेगी।

कन्या का करियर राशिफल

आज राशि से द्वितीय भाव में चन्द्रमा राज्य विजय कारक है। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्वि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आयेंगे जो कि चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे।

तुला का करियर राशिफल

अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ेगा। सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करेंगे।

वृश्चिक का करियर राशिफल

आज का दिन मिश्रित फल कारक है। द्वितीय भाव में मंगल होने के कारण आपको पेट एवं वायु से संबंधित कष्ट होने की संभावना रहेगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आयेंगे जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु का करियर राशिफल

राशि से एकादश लाभ भाव में चन्द्रमा धर्म अध्यात्म में वृद्धि करेगा। दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। षष्ठम भाव में बृहस्पति आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ कर सकता है। अतः खान पान में विशेष नियंत्रण करके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मकर का करियर राशिफल

आज राशि से नवम त्रिकोण भाव चन्द्र अष्टम स्थान में केतु, सूर्य, मंगल, शुक्र योग आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ करायेगा। यदि आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में लंबित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक का समय ईश्वर भक्ति, तप, यज्ञ, पुण्य कार्यों में लगेगा।

कुंभ का करियर राशिफल

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी रुचि आध्यात्मिक, आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊँचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में बीतेगा।

मीन का करियर राशिफल

आज राशि से द्वादश राहु शत्रु चिन्ता की निवृत्ति कारक है। मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आपकी संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपका प्रमोशन होने वाला है तो अवश्य प्राप्त होगा। आपको आकस्मिक चिन्ता होने की संभावना है। जिससे आप अपनी वाक् पटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। दूसरे व्यक्तियों व आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक आप कामयाब हो जायेंगे। रात्रि में अकस्मात् अतिथियों के आगमन से असुविधा होगी।

Next Story