धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 26 नवंबर 2026

nidhi
26 Nov 2026 6:20 AM IST
Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 26 नवंबर 2026
x
आर्थिक राशिफल
Career Horoscope, 26 November 2026: 26 नवंबर का दिन बन रहा पंचमहापुरुष राजयोग कई राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। धन और ऐश्वर्य और के कारक शुक्र की विशेष स्थिति से मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष में मालव्य राजयोग जतक को कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयों, प्रमोशन और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति कराता है। इस राजयोग के प्रभाव से मकर राशि वालों के प्रमोशन की बात होगी, वहीं तुला राशि वाले अपनी पुराने कर्जों को चुकाने में सफल रहेंगे। जबकि धनु राशि के जातकों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आइए विस्तार से पढ़ते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का करियर और आर्थिक राशिफल।
​मेष राशि का आर्थिक राशिफल
मेष राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा रहेगा और मन उत्साह में रहेगा।
किसी वाद-विवाद या बहस में आपकी जीत हो सकती है।
व्यापार के सिलसिले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है।
हर नए काम को शुरू करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं को अच्छी तरह जांच-परख लें।
​वृष राशि का आर्थिक राशिफल
दिन की शुरुआत व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने से होगी।
इन उलझनों के हल होने से आपको राहत मिलेगी और आगे का रास्ता साफ होगा।
किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत के प्रबल आसार हैं।
प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन सामान्य और संतोषजनक रहेगा।
अपने जीवनसाथी या प्रिय के साथ कुछ पल बिताने से रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।
​मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल
दूसरों की भावनाओं को समझकर और उसके अनुसार व्यवहार करने से आपको आत्मसंतोष मिलेगा।
दूसरों की बात अनसूना न करें, ध्यान से सुनने में आपका ही फायदा हो सकता है।
ऑफिस में टीमवर्क के जरिए आप किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे।
सहकर्मियों के साथ तालमेल का फायदा आपको जरूर मिलेगा।
​कर्क राशि का आर्थिक राशिफल
आपके सामने खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे।
इन अवसरों को पहचानना और उन पर खरा उतरना आपकी अपनी जिम्मेदारी है।
याद रखें कि मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते।
आपकी मेहनत का नतीजा आने वाले दिनों में सकारात्मक रूप में दिखेगा।
​सिंह राशि का आर्थिक राशिफल
किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा-मोटा कर्ज देना पड़ सकता है।
दिन के पहले हिस्से में आपका ज्यादातर समय दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही बीत सकता है।
किसी कठिन समस्या का हल भी निकलने से मन हल्का होगा।
बड़ों से सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।
किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की स्थिति बन सकती है।
​कन्या राशि का आर्थिक राशिफल
आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दारोमदार रहेगा।
घर के पुराने, लंबे समय से अटके कामों को निपटाने का अच्छा मौका मिलेगा।
दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।
व्यवसाय में किसी भी तरह का जोखिम उठाना नुकसानदायक हो सकता है।
सोच-समझकर लिया गया फैसला आपको नुकसान से बचाएगा।
​तुला राशि का आर्थिक राशिफल
मन से बड़ा बोझ उतरेगा और आप कोई पुरानी देनदारी चुकाने में सफल रहेंगे।
कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें।
ऐसी चीजें बिल्कुल न खरीदें जो फिलहाल आपके काम की नहीं हैं।
आपके नए आइडियाज को लोग पसंद करेंगे और सराहेंगे।
​वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल
कल का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है।
दिन के पहले हिस्से में जरूरी कार्यों को टालें नहीं।
किसी पुराने दोस्त के अचानक आपके सामने आने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
किसी को पैसे उधार देने से पहले आपकी स्थिति को अच्छे से समझ लें।
​धनु राशि का आर्थिक राशिफल
कार्यक्षेत्र यानी ऑफिस में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
किसी रचनात्मक काम में भी आपकी रुचि बढ़ेगी।
शाम का समय जरूरी सामान की खरीदारी में बीतेगा।
घर के बड़े-बुजुर्गों से बहस में न उलझें तो अच्छा रहेगा।
परिवार के सदस्यों की सलाह आपके काम आएगी।
​मकर राशि का आर्थिक राशिफल
सुबह से ही किसी नए कार्यक्रम को लेकर आपके भीतर ऊर्जा रहेगी।
किसी प्रेम संबंध को लेकर भी आप काफी उत्साहित रहेंगे।
दिल की बात जुबान पर लाने के लिए यह सबसे अच्छा समय है।
ऑफिस में आपके प्रमोशन या वेतन बढ़ोतरी की चर्चा हो सकती है।
अपनी उमंगों पर काबू रखें और जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।
​कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल
दिन के पहले हिस्से में आपको छोटा-मोटा धन लाभ होने की संभावना है।
नौकरी की शुरुआत में मिलने वाला अनुभव आपके काम आएगा।
छोटे-छोटे अनुभव के दम पर आप बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
जो भी काम मिले, उसे लगन से करें और उससे सीखते रहें।
​मीन राशि का आर्थिक राशिफल
आज आप अपने आप में मस्त और संतुष्ट रहेंगे।
किसी भी विरोधी की आलोचना पर बिल्कुल ध्यान न दें, बस अपना काम करते रहें।
मेहनत के बाद सफलता आपके कदम चूमेगी।
सामाजिक दायरे में मेलजोल बढ़ने से नए संपर्क बनेंगे।
मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
Next Story