धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 14 नवंबर 2026

Subhi
14 Nov 2026 6:23 AM IST
Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 14 नवंबर 2026
x

मेष राशि का आर्थिक राशिफल

राशि स्वामी मंगल के पापग्रहों के प्रभाव के कारण आपको व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी।पंचम भाव के पीड़ित होने से संतान की ओर से कोई चिंताजनक खबर मिल सकती है।शाम के समय किसी अटके हुए काम के पूरा होने से राहत मिलेगी।रात का समय प्रियजनों के साथ सुखद माहौल में बीतेगा।

वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल

आपका दिन मानसिक शांति और संतोष लेकर आएगा।राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद पर बैठे लोगों के सहयोग से बड़ा लाभ मिल सकता है।नए अनुबंधों के माध्यम से पद और प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ेगी।रात के समय कुछ अनचाहे लोगों से मुलाकात आपको तनाव दे सकती है।संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होने से मन में सुकून रहेगा।

मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को कल के दिन सतर्क रहना होगा।राशि स्वामी की अस्थिरता के चलते कीमती सामान के खोने या चोरी होने का डर बना रहेगा।संतान की पढ़ाई या किसी प्रतियोगिता में उम्मीद से बढ़कर सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा।शाम तक लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य संपन्न होगा।रात में किसी शुभ समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि का आर्थिक राशिफल

सातवें भाव में चंद्रमा संपत्ति और आजीविका में उन्नति का संकेत दे रहे हैं।समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।संतान से जुड़ी कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से राहत मिलेगी।व्यापारिक या व्यक्तिगत यात्राएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी।शाम से रात तक किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी और कोई शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि का आर्थिक राशिफल

चौथे भाव में मित्र ग्रहों के बीच सूर्य के आने से आय के नए अवसर मिलेंगे।आपकी विनम्र वाणी आपको कार्यस्थल पर विशेष सम्मान दिलाएगी।शिक्षा और किसी प्रकार की प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं।अधिक भागदौड़ के कारण आंखों में परेशानी हो सकती है।आपके विरोधी आपसी टकराव में ही कमजोर पड़ जाएंगे।

कन्या राशि का आर्थिक राशिफल

राशि स्वामी बुध के शुभ प्रभाव से नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी।संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होता दिख रहा है।दोपहर के बाद किसी पुराने कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत मिलने से खुशी होगी।इसके साथ ही शुभ कार्यों पर धन खर्च होने से आपका यश भी बढ़ेगा।

तुला राशि का आर्थिक राशिफल

तुला राशि वालों के आसपास का माहौल बेहद खुशनुमा बना रहेगा।परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।लंबे समय से अटका हुआ पैसों का कोई बड़ा मामला सुलझ सकता है।अचानक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं।आपके विरोधी आपके आगे टिक नहीं पाएंगे।

वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल

आपकी राशि से नवम-दशम भाव में बन रहा त्रिग्रही योग परेशानी खड़ी कर सकता है।ऐसे में स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ आंतरिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं।कामकाज के बीच ज्यादा भागदौड़ करने से बचें।अपनी मेडिकल जांच कराए और डॉक्टर से परामर्श लें।

धनु राशि का आर्थिक राशिफल

आपके आलोचक और विरोधी भी आपकी कार्यशैली की सराहना करेंगे।शासन-सत्ता से जुड़े लोगों की नजदीकी से बड़ा फायदा मिल सकता है।ससुराल पक्ष से अच्छा आर्थिक लाभ होने के योग हैं।

मकर राशि का आर्थिक राशिफल

पारिवारिक और आर्थिक दोनों मोर्चों पर सफलता हाथ लगेगी।रोजी-रोजगार की दिशा में शुरू किए गए नए प्रयास रंग लाएंगे।कार्यक्षेत्र या व्यापार में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा।शाम के समय किसी भी तरह की बहस से दूर रहें।रात में घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल

मार्गी शनि के प्रभाव से आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।संयम बरतें और बिना वजह के विवाद में पड़ने से बचें।जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से नुकसान उठाना पड़ सकता है।कोई अप्रिय खबर मिलने से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि का आर्थिक राशिफल

आपका दिन बच्चों की चिंता और उनसे जुड़े कार्यों में बीतेगा।जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चला आ रहा तनाव खत्म होता दिख रहा है।ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों से पैसों का लेन-देन न करें। रिश्तों में खटास आ सकती है।किसी धार्मिक यात्रा पर खर्च हो सकता है।


Next Story