धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 1 नवंबर 2025

Subhi
1 Nov 2025 6:21 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 1 नवंबर 2025
x

मेष राशि करियर राशिफल: पत्नी से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा

मेष राशि के जातकों को फिजूल के खर्चे से बचना होगा। किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण सोच समझकर लें। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय परिवारजनों के साथ आमोद प्रमोद में बीतेगा।

वृष राशि करियर राशिफल: पैर में चोट लगने की आशंका

आज के दिन बहुत व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज ज्यादा भागदौड़ वाले कार्यों को करते समय सावधानी बरतें। पैर में चोट लगने की आशंका नजर आ रही है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं के कारण आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनियोग करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि करियर राशिफल: अकस्मात धन लाभ होगा

यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज के दिन आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज आपके सामाजिक कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान दिख रहा है। हालांकि इस दौरान कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में आपकी रुचि रहेगी।

कर्क राशि करियर राशिफल: परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, कल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।

सिंह राशि करियर राशिफल: माता-पिता के सहयोग मिलेगा

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशान्ति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा सम्बन्धों में कटुता आ जाएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होता दिख रहा है।

कन्या राशि करियर राशिफल: शारीरिक कष्ट हो सकता है

आज आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट से कुछ आपको परेशानी हो सकती है। इस दौरान फालतू के खर्चों का योग भी बनता हुआ दिख रहा है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग हैं।

तुला राशि करियर राशिफल: संपत्ति में वृद्धि की संभावना

आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक रहने वाला है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। नवम आय भाव में बृहस्पति मिथुन राशि का होकर विराजमान है अतः आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल: वाद विवाद में सफलता मिलेगी

आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहने वाला है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। राज्य में जुड़े किसी प्रकार के वाद विवाद में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु राशि करियर राशिफल: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

आज आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायं काल से लेकर रात्रि के दौरान किसी प्रकार के पेट के विकार के उभरने की संभावना है। ऐसे में सावधान रहें तथा खान पान पर सयंम बरतें।

मकर राशि करियर राशिफल: ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा

आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी। इस दौरान कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना भविष्य में आपको लाभ देगा।

कुंभ राशि करियर राशिफल: विश्वासघात होने की संभावना

आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिवार के लोगों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी।

मीन राशि करियर राशिफल: सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा

आज चतुर्थ भाव में मिथुन राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे सम्बन्ध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।


Next Story
null