धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 25 मई 2026

Subhi
25 May 2026 6:10 AM IST
Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 25 मई 2026
x

मेष राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: सूर्यदेव और बुधदेव आपकी जमा पूंजी पर विशेष कृपा बनाए रखेंगे। पैसों के मामलों में आपकी स्थिति मजबूत रहने वाली है। पुराने निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलने वाला है। हालांकि, चंद्रदेव आपके छठे भाव में हैं, इसलिए किसी को भी बड़ा कर्ज देने से बचें। आज अपने बजट के हिसाब से ही खर्च करें।

वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: आज आपके लिए पैसों का नया रास्ता खुलने वाला है। गुरु और शुक्र आपकी राशि के धन भाव में बैठे हैं। आपको पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आप अपने फ्यूचर के लिए कोई बड़ा और समझदारी भरा इन्वेस्टमेंट प्लान कर सकते हैं।

मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: आज पैसों के मामले में आपको थोड़ा सोच-समझकर चलना होगा। मंगल देव की कृपा से आपको अपने बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। लेकिन बारहवें भाव के ग्रह आपके खर्चे बढ़ा सकते हैं। आज फालतू की चीजों पर पैसा बर्बाद न करें। लॉटरी या सट्टेबाजी से बिल्कुल दूर रहें।

कर्क राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: आज आर्थिक रूप से आपका दिन बहुत शानदार रहने वाला है। आपको एक से ज्यादा सोर्स से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पुराना अटका हुआ पैसा भी आज वापस मिल सकता है। बस ध्यान रखें कि पैसों के लेन-देन को लेकर परिवार में किसी से भी कड़वी बात न करें।

सिंह राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को बहुत मजबूत बनाने वाला है। दूसरे भाव के चंद्रदेव आपकी सेविंग्स को बढ़ाएगा। बिजनेस में पुराना फंसा हुआ प्रॉफिट आज आपको मिल सकता है। आज का दिन बजट बनाने के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन शेयर मार्केट में जोखिम लेने से बचें।

कन्या राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: नवम भाव में सूर्यदेव और बुधदेव की मौजूदगी आपकी किस्मत के बंद ताले खोलेगी। आज आपको अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। किसी बड़ी यात्रा या मेंटर की सलाह से भी आपको फायदा होगा। हालांकि, आज किसी को भी पैसा उधार देने की गलती बिल्कुल न करें।

तुला राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: आज पैसों के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। किसी भी तरह का बड़ा रिस्क लेने से आज बचें। बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के प्रॉपर्टी के कागजात पर साइन न करें। आज अपने गुप्त खर्चों पर लगाम लगाएं। आपको लॉन्ग टर्म सेविंग्स पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ संकेत लेकर आया है। ग्यारहवें भाव के चंद्रदेव आपको लगातार धन लाभ कराता रहेगा। आपको कमाई का कोई नया जरिया भी मिल सकता है। साथ ही पुराने निवेश से भी अच्छा फायदा होगा। बस आज अपनी लग्जरी चीजों पर जरूरत से ज्यादा पैसा बहाने से बचें। निवेश हमेशा सोच-समझकर करें और अपनी बचत को संभाल कर रखें।

धनु राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: आज का दिन आपके लिए स्थिर और मजबूत रहने वाला है। छठे भाव के सूर्यदेव और बुधदेव की वजह से पैसों से जुड़ा कोई पुराना कानूनी विवाद आज सुलझ जाएगा। आपकी रेगुलर इनकम अच्छी बनी रहेगी। हालांकि, पांचवें भाव के मंगल के कारण आज आपको सट्टा बाजार से दूर रहना चाहिए। किसी भी तरह के रिस्की ट्रेड में पैसा लगाने से बचें।

मकर राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: आज आपको पैसों के मामले में बहुत ही समझदारी से प्लानिंग करनी होगी। राहु के प्रभाव से आज अचानक महंगी चीजें खरीदने का मन कर सकता है। हालांकि, भाग्य भाव के चंद्रदेव आपकी पैसों के नुकसान से रक्षा करेंगे। आज किसी भी अनजान डील में पैसा लगाने से बचें। किसी को बड़ा कर्ज देने की गलती भी आज न करें।

कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: आपकी राशि के स्वामी शनि देव धन भाव में बैठे हैं। वे आपको पैसों की बचत करने के लिए प्रेरित करेंगे। आज आठवें भाव के चंद्रदेव आपको सट्टेबाजी और गुप्त डील्स से दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं। आज पुराने बजट को सुधारने के लिए दिन बहुत अच्छा है। पारिवारिक संपत्ति को सहेजने के मामले में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा।

मीन राशि का आर्थिक राशिफल

फाइनेंस: आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। बस आपको अपने पैसों को सही ढंग से मैनेज करना आना चाहिए। दूसरे भाव में मंगलदेव के होने से आपके अंदर ज्यादा पैसा कमाने का जूनून जागेगा। इसके लिए आप जमकर मेहनत भी करेंगे। हालांकि, बारहवें भाव के राहु आपसे अचानक किसी यात्रा या सुख-सुविधा पर बड़ा खर्चा कराने वाले हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपनी सेविंग्स को संभालकर रखें।

Next Story