- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Arthik Rashifal:...
मेष राशि का आर्थिक राशिफल
राशि के स्वामी मंगल सिंह राशि में होकर पंचम संतान और सुख भाव में संचार कर रहे हैं।द्वादश भाव में मीन राशि के शनि मार्गी होकर उत्तम राजयोग का का निर्माण करेंगे।ग्रहों की इस शुभ स्थिति के कारण आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी।आर्थिक मोर्चे पर आपको कहीं से आकस्मिक धन लाभ या रुका हुआ पैसा प्राप्त होने के योग हैं।
वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल
राशि के स्वामी शुक्र छठे भाव में बुध के साथ मार्गी हैं, जबकि नवम भाव में चंद्रमा विराजमान हैं।ऐसे में भाग्य भाव का चंद्रमा आपको राज्य और शासन की ओर से विशेष मान-सम्मान दिलाएगा।चतुर्थ भाव में स्थित सिंह राशि के मंगल आपके भीतर गुरु के प्रति सम्मान की भावना जगाएंगे।कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल
आपकी राशि के स्वामी बुध तुला राशि में होकर पंचम त्रिकोण भाव में विराजमान हैं।चंद्रमा कुंभ राशि पर संचार कर रहे हैं, जिसके प्रभाव से रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है।कार्यक्षेत्र में शत्रुओं की साजिशें आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं।किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय उसका समाधान निकालने का प्रयास करें।
कर्क राशि का आर्थिक राशिफल
आपकी राशि पर विराजमान उच्च राशि के देवगुरु बृहस्पति आपको सर्वत्र विजय प्रदान करेंगे।इसके साथ ही अष्टम भाव का चंद्रमा भी आपकी लंबे समय से अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है।किसी पुराने व्यक्ति की कृपा से आपको राजनीति या प्रशासन में कोई बड़ा पद मिल सकता है।अगर मूल्यवान वस्तु चार-पांच माह पहले खो गई थी, तो आज वह अकस्मात आपको वापस मिल जाएगी।रात के समय किसी महत्वपूर्ण सामाजिक गतिविधि में व्यस्त रहेंगे।
सिंह राशि का आर्थिक राशिफल
कल के दिन आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदियों पर हावी रहेंगे।व्यापार में अचानक अधिक लाभ प्राप्त होने की संभावना नजर आ रही है।संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।मीन राशि वाला कोई पारिवारिक व्यक्ति आपके निजी मामलों में दखल देने का प्रयास कर सकता है।
कन्या राशि का आर्थिक राशिफल
आपके कामकाज में काफी दिनों से चल रही परेशानियों का अंत होगा।सभी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही रुकावटें अब खत्म होने लगेंगी और कार्यों में तेजी आएगी।कला और लेखन से जुड़े कार्यों में आपकी प्रतिभा खूब रंग लाएगी।कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि का आर्थिक राशिफल
चुनौतीपूर्ण कार्यों को आसानी से करने की आपकी महारत आपके काम आएगी।आपके कार्यक्षेत्र के जोखिमों को आप आसानी से पार कर लेंगे।अपनी सूझबूझ के साथ आगे बढ़ने से आने वाली चुनौतियों से बाहर निकल जाएंगे।नौकरी में कोई भी नया जोखिम उठाने से पहले सभी पहलुओं की बारीकी से जांच जरूर कर लें।
वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल
ग्रहों की चाल के कारण आज आपका घरेलू वातावरण थोड़ा अस्त-व्यस्त रह सकता है।दिन के पहले हिस्से में कई प्रकार के अनावश्यक विवाद, गलतफहमियां सामने आ सकते हैं।ऐसे में आप शाम से पहले अपनी सूझबूझ से मुसीबतें कम कर पाएंगे।कार्यक्षेत्र में किसी भी सहकर्मी से उलझने से बचें।
धनु राशि का आर्थिक राशिफल
अगर किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो आज से ही उसमें जुट जाएं।आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों का लाभकारी परिणाम जल्द सामने आएगा।आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा और आय के नए रास्ते खुलेंगे।कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुशासन की सराहना होगी।
मकर राशि का आर्थिक राशिफल
आपका मूड सुबह से ही बेहद सकारात्मक रहेगा।किसी बड़े आर्थिक लाभ के लिए आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए तैयार रहें।ग्रहों की परिस्थितियां सुधरने से सभी बिगड़े काम एक-एक कर अपने आप बनने लगते हैं।आपके जीवन से व्यर्थ की रुकावटें और मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगे।
कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल
अचानक से बहुत सारे काम एक साथ आने से व्यस्तता काफी बढ़ गई है।आपके विरोधी भी कुछ ऐसी चालें चल रहे हैं कि आप फालतू कामों में ही उलझे रहें।कार्यस्थल पर बिना संकोच अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी दें।आपकी राशि के स्वामी शनि देव मीन राशि में होकर द्वितीय भाव में विराजमान हैं।
मीन राशि का आर्थिक राशिफल
जितना भी संभव हो सके, आप अपने परिवार और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करें।व्यवसाय और कारोबार के विस्तार के लिए आपको पर्याप्त अवसर मिलेगा।कार्यक्षेत्र में आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आर्थिक परेशानी भी खत्म हो जाएगी।परिवार में संतान के विवाह को लेकर जरूरी बातचीत हो सकती है।





