- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Arthik Rashifal :...

मेष राशि करियर राशिफल: अटके हुए कार्य के पूरे होंगे
रविवार के दिन मंगल की सौम्य ग्रहों संग संगति आपके लिए शुभ रहने वाली है। आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम के समय किसी अटके हुए कार्य के पूरा होने की संभावना नजर आ रही है। हालांकि, पंचम भाव के दूषित होने के कारण आपको संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। वहीं, रात का समय अच्छा बीतने वाला है। परिजनों से भेंट होगी और घर-परिवार में खुशियां रहेंगी।
वृष राशि करियर राशिफल: राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी
वृष राशि के जातकों का दिन संतोष और शांति से बीतने वाला है। आपके द्वारा राजनीति क्षेत्र में किए गए प्रयासों से सफलता मिलेगा। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आपके दिन का समय तो शुभ रहेगा, लेकिन रात के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। वहीं, संतान पक्ष से राहत और सुख मिलता हुआ दिख रहा है।
मिथुन राशि करियर राशिफल: मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है
मिथुन राशि वालों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके स्वामी ग्रह की व्यग्रता के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसकी वजह से किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी का भय बना रहेगा। वहीं, संतान की सफलता की सूचना से आपका मन प्रसन्न होगा। शाम के समय आपको लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होता दिख रहा है। रात को मांगलिक या धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
कर्क राशि करियर राशिफल: मान सम्मान में वृद्धि होगी
चंद्रमा षष्ठम भाव में है, जो कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। इसके फलस्वरूप आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान सम्मान में वृद्धि होगी। संतान से जुड़े कुछ दायित्व को पूरा करने का आपको समय मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। शाम से लेकर रात कर प्रियजनों से भेंट होगी और कोई शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह राशि करियर राशिफल: आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे
सूर्य के कन्या राशि में आने से सिंह राशि वालों से सितारे चमकेंगे। आपकी आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। वाणी की मधुरता आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको विशेष सफलता मिलने की संभावना है। सूर्य की स्थिति के कारण आपको आद के दिन अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आपके शत्रु आपस में ही लड़ कर खत्म हो जाएंगे।
कन्या राशि करियर राशिफल: कानूनी विवाद में जीत मिलेगी
बुध की प्रथम भाव में स्थिति कन्या राशि के जातकों के पराक्रम को बढ़ाएगी। व्यापार और रोजगार से संबंधित प्रयास में आपको जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी। वहीं, संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त होता दिख रहा है। दोपहर के लंबे समय से चल रहे किसी कानूनी विवाद में जीत मिलने की संभावना भी बन रही है। इससे आपको खुशी मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगा।
तुला राशि करियर राशिफल: पर्याप्त मात्रा में धन की पर्याप्त प्राप्ति होगी
तुला राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण बना रहेगा।। परिवार में सभी सदस्यों का दिन प्रसन्नता के साथ बीतेगा। लेन-देन से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन की पर्याप्त प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। वहीं, विरोधियों से आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। किसी यात्रा की योजना स्थगित हो सकती है। दांपत्य और प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
वृश्चिक राशि करियर राशिफल: आंतरिक विकार हो सकता है
वृश्चिक राशि में शनि के प्रभाव से कुछ आंतरिक विकार हो सकते हैं। वायु, मूत्र या रक्त संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं। आज के दिन अपने स्वास्थ्य की जांच कराए और अच्छे डॉक्टर से उचित चिकित्सा सलाह लें। इसके कारण आपको अधिक चलना-फिरना पड़ सकता है, जिससे थकान रहेगी।
धनु राशि करियर राशिफल: ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति होती
धनु राशि वालों के विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नहीं थकेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। सत्ता पक्ष के साथ संबंधों का आपको लाभ मिलेगा। वहीं, ससुराल पक्ष से भी आपको शुभ समाचार मिल सकता है। वहां से धन प्राप्ति होती हुई दिख रही है। शाम के समय से लेकर रात्रि तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
मकर राशि करियर राशिफल: कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा
मकर राशि वालों को आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र में किए गए आपके नए प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा और कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। शाम के समय आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे में बेवजह के किसी विवाद या झगड़े में न पड़ें। रात के समय परिजनों से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का आपको विशेष ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि करियर राशिफल: किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है
स्वास्थ्य के लिहाज से कुंभ राशि के जातकों का दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। राशि स्वामी शनि के उदय होने से विवाद और अकारण शत्रुता संभव है। आपको आज थोड़ी अधिक सावधानी से काम लेना होगा। अपनी बुद्धि से भी किए कार्यों में भी आपको नुकसान हो सकता है। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको झगड़ों और विवादों से बचकर रहना होगा।
मीन राशि करियर राशिफल: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी
मीन राशि के जातकों का आज का दिन संतान की चिंता में बीत सकते है। दांपत्य जीवन की बात करें तो लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है, जिससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बहनोई या साले से लेन-देन आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा। पुण्य कार्यों पर कुछ खर्च भी हो सकता है। किसी यात्रा में जाते समय अतिरिक्त सावधान बरतें। बृहस्पति के त्रिकोण योग के कारण कोई मूल्यवान वस्तुओं के चोरी होने की संभावना बन रही है।





