धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 26 अक्टूबर 2025

Subhi
26 Oct 2025 6:47 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 26 अक्टूबर 2025
x

मेष राशि करियर राशिफल : भाग्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का है। भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और भाग्य आपके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। आज के दिन पेमेंट मिलने से आपके व्यावसायिक कार्यक्रमों में तेजी आएगी। मेष राशि के लोगों को आज वह अवसर मिलेगा जिसका लंबे समय से इंतजार था। दिन आपके अनुकूल रहेगा।

वृष राशि करियर राशिफल : किसी के बहकावे में न आएं

वृष राशि के जातकों को आज के दिन मकर राशि वालों से थोड़ा सतर्क रहना होगा। मकर राशि वाला कोई व्यक्ति अगर आपको कोई प्रस्ताव दे तो उसके बहकावे में न आएं। सायंकाल से रात्रि तक किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब रहने वाला है। ऐसे में आलस्य का त्याग करें और अपने खानपान पर ध्यान दें। किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है।

मिथुन राशि करियर राशिफल : आर्थिक लाभ होने के संकेत

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज नई योजना की शुरुआत करने के लिए शुभ दिन है। आज आप कोई महत्वपूर्ण परियोजना शुरू करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ होने के संकेत नजर आ रहे हैं। आज के दिन आपको अपनी सेहत के साथ-साथ वित्तीय मामलों पर भी नजर बनाकर रखनी होगी। फिलहाल ज़मीन जायदाद में निवेश करना आपके लिए शुभ रहने वाला है।

कर्क राशि करियर राशिफल : बड़ी मात्रा में पैसा आएगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना दिख रही है। सायंकाल के समय परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति आपका उदार रवैया देखने को मिलेगा। आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विलासिता पूर्ण माहौल का लुप्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आपको संतुष्टि महसूस होगी। रात्रि में परिवार के लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है।

सिंह राशि करियर राशिफल : कोई तोहफा मिल सकता है

सिंह राशि के जातकों के निजी संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोग पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग ले सकेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म समागम में व्यतीत होगा। रात्रि में आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या राशि करियर राशिफल : पारिवारिक विवाद का समाधान होगा

कन्या राशि के जातकों को आज सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी किसी परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज के दिन किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

तुला राशि करियर राशिफल : जीवन में समस्याएं उत्पन्न होंगी

आज आपको व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा। लेकिन निजी संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगी कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें और उन्हें आपस में मिलाएं नहीं। इससे आप संशयग्रस्त हो जाएंगे। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल : कार्यों में सफलता मिलेगी

आपकी राशि से पंचम शनि एवं चतुर्थ में केतु, का द्विग्रही योग मिश्रित फलकारक है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे।

धनु राशि करियर राशिफल : दूसरों के लिए ऊर्जा बर्बाद न करें

धनु राशि के जातकों को आज सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइश पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नज़र रखें।

मकर राशि करियर राशिफल : कठिन दौर से गुज़रना पड़ेगा

आपकी राशि से तृतीय स्थान मीन राशि पर शनि संचार कर रहा है। आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुज़र सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आएंगी।

कुंभ राशि करियर राशिफल : निजी संबंधों पर भावनाएं हावी रहेगी

राशि स्वामी शनि के द्वितीय भाव में होने से निजी संबंधों पर भावनाएं हावी रहेंगी। अंतर्मन की पुकार को सुनें। हर मामले में अतिवादी से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्य क्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।

मीन राशि करियर राशिफल : निजी संबंधों में विवाद संभव

आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार कर रहा है। जो कि आपकी राशि से अष्टम भाव है। उम्मीदों के पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधों के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके पारिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।

Next Story
null