- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Arthik Rashifal :...

मेष: मेष राशि के जातकों के भूमि एवं भवन के कार्य गति लेंगे. टीमवर्क से मामले साधेंगे. विविध पेशेवर विषयों में सक्रियता रहेगी. योजनाओं को मूर्तरूप देंगे. कार्य लंबित रखने से बचेंगे. कार्यक्षेत्र में समय देंगे. लाभ पर फोकस रखेंगे.
वृष: वृष राशि के लोगों को उधार के लेनदेन में न पड़ना चाहिए. निवेश बढ़ेगा. करियर व्यापार में सहज वृद्धि रहेगी. विभिन्न मामलों में सावधानी से काम लेंगे. नौकरी में अच्छा करेंगे. वित्तीय मामलों पर नियंत्रण बढ़ाएं.
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को महत्वपूर्ण कार्य साधने चाहिए. गति तेज बनी रहेगी. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. सूझबूझ से कार्य सधेंगे. वाणिज्य व्यवसाय में वृद्धि होगी. उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. विभिन्न मामले पक्ष में हल होंगे. साहस से काम लेंगे.
कर्क: कर्क राशि के लोगों को प्रदर्शन पर फोकस करना चाहिए. वाणिज्यिक लाभ को बेहतर बनाएंगे. उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे. जिम्मेदारों को सुनेंगे. प्रशासन में प्रभाव बनाए रहेंगे. सुविधाओं में रुचि रहेगी. भवन वाहन के मामले बनेंगे.
सिंह: सिंह राशि के जातकों को पेशेवर अपेक्षित फल मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूलन बढ़ाएंगे. कार्यों में लाभ बढ़ाने में सफल रहेंगे. सामाजिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. परंपरागत व्यवसायों में आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा.
कन्या: कन्या राशि के लोगों को मूल्यवान भेंट मिल सकती है. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. लाभ एवं बचत पर जोर होगा. उच्च आदर्शों का पालन करेंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. वित्तीय मामले बढ़त पर रहेंगे. संपत्ति को बढ़ावा मिलेगा.
तुला: तुला राशि के जातकों का आर्थिक लाभ बल पाएगा. व्रत संकल्प पर बल देंगे. कार्य व्यापार में शुभता रहेगी. वाणिज्यिक मामलों में रुझान बढ़ा रहेगा. व्यावसायिक कोशिशों में आगे बढ़ाएंगे. धनधान्य में वृद्धि होगी. भव्यता बनाए रखेंगे.
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यों में अनुपालन व अनुशासन रखना चाहिए. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. कारोबारी स्थिति साधारण रहेगी. व्यापार में सहजता बढ़ाएंगे. जल्दबाजी न दिखाएं. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. पेशेवरों का साथ समर्थन बनाए रहें.
धनु: धनु राशि के जातकों का औद्योगिक लाभ का स्तर बेहतर रहेगा. कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उद्योग व्यापार में फोकस बनाए रखेंगे. करीबियों का सहयोग रहेगा. धन संपत्ति में वृद्धि होगी. समकक्षों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे.
मकर: मकर राशि के लोगों को वित्तीय व्यवहार पूरा करना चाहिए. एक दूसरे की मदद करेंगे. बजट व प्रबंधन पर ध्यान देंगे. लोगों का भरोसा जीतेंगे. पैतृक विषयों पर जोर बना रहेगा. जीत का सिलसिला बढ़ेगा. कला कौशल बढ़ा रहेगा.
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को महत्वपूर्ण कार्यों को गति देनी चाहिए. करियर सुधार रहेगा. महत्वपूर्ण सूचनाओं का संचार बढ़ेगा. कार्यविस्तार में सफल रहेंगे. जीत का मनोभाव बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक मामले सकारात्मक रहेंगे.
मीन: मीन राशि के लोगों को अनुबंधों को पूरा करना चाहिए. विविध का प्रयास बनाए रखें. व्यवसाय बेहतर बना रहेगा. निरंतरता नियंत्रण बढ़ाएंगे. नीति नियमों का पालन बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक लेनदेन में संतुलन रखेंगे. सामंजस्य से आगे बढ़ें.
-





