धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 9 नवंबर 2025

Subhi
9 Nov 2025 6:11 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 9 नवंबर 2025
x

मेष राशि करियर राशिफल: व्यापार में प्रगति देखने को मिलेगी

मेष राशि के जातकों का आज का दिन शानदार रहने वाला है। दिन की शुरुआत में ही शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार में प्रगति से आपको काफी खुशी होगी। वैवाहिक जीवन भी आपका आज आनन्द दायक गुजरने वाला है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। शाम से रात के समय तक पत्नी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग बन रहा है। घूमने-फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृष राशि करियर राशिफल: रुका हुआ काम आज पूरा होगा

राशि स्वामी शुक्र का षष्ठम भाव में होना और चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर आज आपके जीवन में सुखद अनुभव लेकर आ रहा है। लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य के पूरा होने का शुभ समाचार आज सुनने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलने से आत्म संतोष का अनुभव होगा। शाम का समय परिवार या प्रियजनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।

मिथुन राशि करियर राशिफल: हर काम में सफलता प्राप्त होगी

राशि अधिपति बुध के षष्ठक भाव में होने और चंद्रमा के मिथुन राशि के फलस्वरूप आज आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। जो भी काम आप करेंगे वह आसानी से पूरा हो जाएगा। इस दौरान आपको व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद करने से बचना होगा। खर्चों में थोड़ी सी कटौती आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।

कर्क राशि करियर राशिफल: आपके शत्रुओं का मनोबल गिरेगा

राशि से द्वादश भाव में स्थित गुरु और चंद्रमा आज आपके लिए अत्यंत शुभ संयोग बना रहे हैं। यह योग सर्वत्र विजय, सम्मान और सफलता का प्रतीक है। आर्थिक दृष्टि से भी दिन लाभदायक रहेगा। आपके शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। इस दौरान बच्चे खेल कूद में बिजी रहेंगे तो पत्नी हास्य रस में विभोर रहेगी। दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। शाम के समय किसी विद्वान व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि करियर राशिफल: कामकाज में नए अवसर मिलेंगे

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिए शुभ संकेत दे रहा है। राशि स्वामी सूर्य का तुला राशि के तृतीय भाव में और चंद्रमा का एकादश भाव में होना आपके भाग्य और सम्मान में वृद्धि का संकेत है। आपको कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। इस दौरान नई योजनाओं पर बात हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि करियर राशिफल: कार्यक्षेत्र में भार का अनुभव होगा

कन्या राशि के जातक आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव हो सकता है। इस दौरान आपको थोड़ा सोच-समझकर काम करना होगा। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम लेना होगा। घर में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

तुला राशि करियर राशिफल: नुकसान झेलना पड़ सकता है

तुला राशि वालों के लिए आज के दिन मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि इस दौरान किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी के आसार दिख रहा हैं। ऐसे में बातचीत से मामले को सुलझाना आपके लिए बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल: साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी

आज के दिन आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी। ऐसे में उसके अनुभव का लाभ आपको प्राप्त होगा और भविष्य में फायदा होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। शाम से लेकर रात्रि का समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।

धनु राशि करियर राशिफल: राजनीतिक संबंधों से लाभ मिलेगा

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। आपके विरोधी आज आपके आगे टिक नहीं पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और राजनीतिक संबंधों से लाभ मिलेगा। हालांकि, आज अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए जरूरी है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें। शाम के बाद प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

मकर राशि करियर राशिफल: अकस्मात् धन लाभ के अवसर

मकर राशि के जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आपको कोई उपहार या सम्मान प्राप्त हो सकता है। इस दौरान कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ होने से मन प्रसन्न हो जाएगा। रोजगार की दिशा में भी आपको सफलता मिलती हुई दिख रही है। शाम से लेकर रात के समय तक अनचाही यात्रा का योग बन रहा है। ये यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। प्रियजनों से दिन के खत्म होने तक भेंट भी हो सकती है।

कुंभ राशि करियर राशिफल: धन में वृद्धि की प्रबल संभावना

राशि का स्वामी शनि उदय हो चुका है। पंचम प्रमुख त्रिकोण में चंद्रमा संतान पक्ष से खुशी और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति के संकेत दे रहा है। इससे आपके धन में वृद्धि की प्रबल संभावना बन रही है ।आज आपकी उत्कृष्ट कार्यशैली और मृदु व्यवहार आपको विशेष पहचान दिलाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। हालांकि इस दौरान पास या दूर की यात्रा प्रबल होकर स्थगित हो जाएगी।

Next Story