धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 4 नवंबर 2025

Subhi
4 Nov 2025 6:20 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 4 नवंबर 2025
x

मेष राशि करियर राशिफल: रुके हुए काम के बनने की संभावना

आपके राशि का स्वामी अष्टम प्रमुख शत्रु चिन्ता भाव में है और इस दौरान चंद्रमा भी कुंभ राशि में हैं। ऐसे में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। इस दौरान आपको जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। तृतीय भाव में बृहस्पति होने के कारण संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम के समय कोई रुके हुए काम के बनने की संभावना दिख रही है। आपका रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृष राशि करियर राशिफल: राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष और शांति से भरा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए समझौतों के द्वारा आपको पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि मिल सकती है। वहीं, रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ अच्छा समाचार मिलेगी।

मिथुन राशि करियर राशिफल: मूल्यवान वस्तु के खोने की संभावना

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। राशि स्वामी के षष्ठम भाव में होने के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। हालांकि संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सायं काल में समय कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि करियर राशिफल: आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

कर्क राशि वालों को मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती दिख रही है। चन्द्रमा नवम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में आजीविका के क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। वहीं, यात्रा की स्थिति आपके लिए सुखद व लाभदायक रहेगी। सायं काल से लेकर रात्रि तक का समय प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात का रहेगा।

सिंह राशि करियर राशिफल: शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे

आज के दिन सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर नजर आ रही है। राशि के स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गए हैं। इससे आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। इसके साथ ही शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना बन रही है। इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या राशि करियर राशिफल: कानूनी विवादों में जीत मिलेगी

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सफलताओं से भरा रहने वाला दिख रहा है। राशि स्वामी बुध पराक्रम वृद्धि कर रहा हैं, जो रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता दिलाएगा। संतान पक्ष से भी आज के दिन संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत मिलती हुई दिख रही है। इससे आपके घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शुभ खर्चों और कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला राशि करियर राशिफल: पर्याप्त मात्रा में धन लाभ होगा

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या आज के दिन हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। इस दौरान विरोधियों का प्रभाव भी अधिक देखने को मिलेगा। किसी यात्रा की पूरी तैयारी होने के बाद उसे स्थगित करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत और गहरे होंगे।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल: आंतरिक विकार हो सकता है

आपकी राशि में मंगल शनि योग अभी कुछ दिन और चलेगा। इसके फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। वायु-मूत्र-रक्त से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। आज का दिन जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से इस मामले में सलाह मशविरा करने में व्यतीत होगा। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है। ऐसे में शरीर को जरूरी आराम देने की कोशिश करें।

धनु राशि करियर राशिफल: ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होगा

धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा गुजरने वाला है। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और अंत में लाभ दिलाएगा। ससुराल पक्ष का भी आपको साथ मिलेगा और वहां से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि करियर राशिफल: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

मकर राशि के जातकों का आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का आक के दिन विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि करियर राशिफल: बहस की स्थिति बन सकती है

कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर आज के दिन ध्यान देना होगा। आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि उदय चल रहा है। ऐसे में बिना किसी ठोस कारण के कोई झगड़ा या बहस की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा अपनी बुद्धि द्वारा किए गए कार्यों में भी हानि देखनी पड़ सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े या किसी प्रकार के विवाद से बचें।

मीन राशि करियर राशिफल: दांपत्य जीवन में गतिरोध खत्म होगा

आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध आज के दिन समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन आपको संबंधों को खराब कर सकता है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा पर जाते समय सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का चतुर्थ योग मूल्यवान वस्तुओं की चोरी करा सकता है।

Next Story