धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 29 नवंबर 2025

Subhi
29 Nov 2025 6:10 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 29 नवंबर 2025
x

मेष का करियर राशिफल

मेष राशि के जातकों को पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी। आज परिवार से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। मधुर वाणी से संबंधों में मधुरता आएगी। आज आपको किसी संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना दिख रही है। रात्रि का समय परिवारजनों के साथ बीतेगा।

वृष का करियर राशिफल

आज का दिन वृषभ राशि वालों का बहुत व्यस्त रहने वाला है। ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तु का आदान-प्रदान करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन का करियर राशिफल

मिथुन राशि वालों को आज फिजूल के खर्चों से बचना चाहिए। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्ष वर्धक समाचार मिलेगा। सायं से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रुचि बढ़ेगी।

कर्क का करियर राशिफल

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि के जातकों को लिए उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें।

सिंह का करियर राशिफल

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल कारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिल रहे हैं। आज के दिन मधुर वाणी का प्रयोग करें। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।

कन्या का करियर राशिफल

आज आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।

तुला का करियर राशिफल

आज का दिन आपके लिए शुभ कारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। नवम कर्म भाव में बृहस्पति मिथुन राशि का होकर विराजमान है। अतः आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक का करियर राशिफल

आज आपका मन अशान्त एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु का करियर राशिफल

आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि के समय पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खान पान पर संयम बरतें।

मकर का करियर राशिफल

आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ का करियर राशिफल

आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने पारिवारिक जनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी।

मीन का करियर राशिफल

आज पंचम भाव में कर्क राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से सम्बन्धित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।

Next Story