धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 2 नवंबर 2025

Subhi
2 Nov 2025 6:13 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 2 नवंबर 2025
x

मेष राशि करियर राशिफल: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी

आपकी राशि के एकादश भाव में चन्द्रमा तथा द्वादश भाव में शनि के आने से आपको आपके कार्य क्षेत्र या दफ्तर में कुछ नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। इस दौरान रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी प्रकार के शुभ समाचार के प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।

वृष राशि करियर राशिफल: परिवार के साथ बहसबाजी संभव

आपकी राशि का स्वामी शुक्र उच्चाभिलाषी है। पंचम भाव में बैठकर एकादश को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों के प्रतिनिधि है। ऐसे में आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन राशि करियर राशिफल: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

नवम भाव में चन्द्रमा और राशि से नवम भाग्य भाव में कुंभ राशि का राहु आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी। कुंभ राशि का राहु अकस्मात् अग्रि चोर भय कारक है। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा।

कर्क राशि करियर राशिफल: रुके धन की प्राप्ति होगी

आपकी राशि पर मिथुन का बृहस्पति तथा अष्टम भाव में चन्द्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। नए संबंधों में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। रात्रि का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। मानसिक तनाव और भ्रम के कारण दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न होगा।

सिंह राशि करियर राशिफल: दूसरों की परेशानी को सुनें

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानने की कोशिश करें। उनके अनुसार चलने का प्रयास करेंगे तो आपको आत्मसंतोष होगा। कभी कबार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या राशि करियर राशिफल: महिला सहकर्मी का सहयोग मिलेगा

आपकी राशि से षष्ठम राहू संचार कर रहा है। चन्द्रमा षष्ठम त्रिकोण जन्म भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ कारक है। ऐसे में अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला राशि करियर राशिफल: आपको लाभ मिलने की संभावना

आज का दिन आपके लिए महान पुरुषों से मेल-जोल कारक है। अकस्मात अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल: खुशियों से भरा रहेगा दिन

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु राशि करियर राशिफल: कर्जों से मुक्ति मिलेगी

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

मकर राशि करियर राशिफल: आज के दिन किसी को उधार न दें

आज आपकी राशि से कोष का चन्द्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजय कारक है। बहन भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ राशि करियर राशिफल: राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी

राशि का स्वामी शनि द्वितीय कोष केंद्र में राजनीतिक क्षेत्र में सफलता कारक है। सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि का कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन राशि करियर राशिफल: खोया हुआ धन मिल जाएगा

राशि का स्वामी देवगुरु पिछले कई दिनों से मिथुन राशि का होकर चतुर्थ भाव में चल रहा है। चन्द्रमा भी एकादश केन्द्र का घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Next Story