धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 17 नवंबर 2025

Subhi
17 Nov 2025 6:17 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 17 नवंबर 2025
x

मेष राशि का करियर राशिफल: रुके हुए कार्य पूरे होंगे

मेष राशि के जातकों का आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सप्तम जाया भाव में सूर्य के होने और सप्तम घर में ही चंद्रमा के होने से राज्य से मान-सम्मान मिलेगा। ये शुभ योग रुके हुए कार्यों को पूरा करवाएगा। इस दौरान धार्मिक यात्रा जाने का प्लान बनेगा, लेकिन कुछ अप्रत्याशित कारणों से योजना फिलहाल टल सकती है। शुभ कार्यों में व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। संतान पक्ष से मन को संतोष प्राप्त होगा।

वृष राशि का करियर राशिफल: धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

राशि का स्वामी शुक्र षष्ठम शत्रु भाव में है। ऐसे में वृष राशि के जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चंद्रमा षष्ठम भाव में मंत्रणा शक्ति का विस्तार कराएगा और सत्तारूढ़ व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आने वाले समय में आपको कुछ महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। यह अवसर आपके करियर, व्यवसाय से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में आपको इसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना होगा।

मिथुन राशि का करियर राशिफल: अनावश्यक विवाद में न पड़ें

आपकी राशि का स्वामी बुध वृश्चिक राशि के साथ षष्ठम भाव में उदय चल रहा है। ऐसे में इस समय बिना किसी ठोस कारण के कुछ लोग आपके प्रति शत्रुता का भाव रख सकते हैं। इससे आप असहज महसूस कर सकते हैं। ऐसे में शांत मन से स्थिति का सामना करें और किसी अनावश्यक विवाद में न पड़ें। वहीं, आज चतुर्थ भाव में केतु और द्वादश भाव में गुरु से माता को कष्ट हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।

कर्क राशि का करियर राशिफल: कोर्ट कचहरी में जीत मिलेगी

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सुख शांति से बीतने वाला है। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम होगा। राशि का स्वामी चन्द्रमा चतुर्थ भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में जीत दिला सकता है। वहीं इस समय गुरु ग्रह का प्रभाव वैवाहिक जीवन के लिए शुभ संकेत दे रहा है। किसी शारीरिक कष्ट से पत्नी को छुटकारा मिलता हुआ दिख रहा है।

सिंह राशि का करियर राशिफल: बड़ी मात्रा में लाभ के योग

आपकी राशि का स्वामी सूर्य तृतीय भाव में तुला राशि का होकर संचार कर रहा है, जो आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी रहने वाला है। तृतीय भाव में चंद्रमा अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराएगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शाम के समय में कोई सुखद समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि का करियर राशिफल: कारोबार में तेजी आएगी

आज का दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। इसके साथ ही सुस्त पड़े कारोबार में भी रफ्तार देखने को मिलेगी। मन के मुताबिक धन लाभ होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आज का दिन रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर करने के लिए अनुकूल है। किसी रिश्तेदार के सदस्य के साथ मनमुटाव को आज बातचीत से खत्म करने का अच्छा अवसर है।

तुला राशि का करियर राशिफल: महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आएगी

आपकी राशि के स्वामी शुक्र का तुला राशि में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख की वस्तुओं का विस्तार होगा। परिवार में मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वहीं, रात के समय में किसी विशेष समारोह में शामिल होने से कुछ महान व्यक्ति के मिलने का अवसर प्राप्त होगा। इससे लंबे समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल: मानसिक तनाव हो सकता है

आज का दिन आपके लिए व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। हालांकि, इसे बाद भी आप मानसिक तनाव से कुछ हद दूर ही रहेंगे। आपकी राशि से पंचम भाव में शनि का योग बना हुआ है। ऐसे में आपको आज के दिन विवेकपूर्ण तरीके से कार्य करना चाहिए। किसी करीबी या परिचित से बेवजह के विवाद से बचें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर दिख रहा है। इसलिए खानपान पर ध्यान दें।

धनु राशि का करियर राशिफल: अनावश्यक जोखिम से बचें

आज आपकी राशि पर मंगल का प्रभाव सतर्कता का संकेत दे रहा है। यह स्थिति चोरभय कारण मानी जाती है, इसलिए आज के दिन अधिक सतर्क रहें और अनावश्यक जोखिम न लें। चतुर्थ भाव में मीन राशि का शनि होने से व्यर्थ खर्च बढ़ सकते हैं। इस दौरान पत्नी को कष्ट हो सकता है। आज नज़दीक या दूर की आवश्यक यात्रा का योग प्रबल है। शाम के समय एकादश भाव में तुला राशि का चन्द्रमा आपको कुछ सुखद समाचार दे सकता है।

मकर राशि का करियर राशिफल: अप्रत्याशित लाभ का संकेत

आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। चतुर्थ भाव में राहु की स्थिति भूमि, संपत्ति या जायदाद से संबंधित मामलों में अप्रत्याशित लाभ का संकेत दे रही है। आज आपको किसी श्रेष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। उच्चाधिकारियों की कृपा से कोई रुका हुआ काम अचानक से बन सकता है।

कुंभ राशि का करियर राशिफल: नए अवसर दस्तक देंगे

आपकी राशि के स्वामी शनि आज मीन राशि में द्वितीय भाव में स्थित हैं, जो धन और वाणी से संबंधित मामलों में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है। आज चंद्रमा नवम भाव में है, जिससे नए आय स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। आपके प्रयासों का फल मिलेगा और नए अवसर आपके दरवाज़े पर दस्तक देंगे। अपनी बुद्धिमानी से आप अपने विरोधियों को मात देने में सक्षम रहेंगे।

मीन राशि का करियर राशिफल: रुका हुआ पैसा मिलने के योग

आपकी राशि के स्वामी देव गुरु पिछले कई दिनों से कर्क राशि के होकर पंचम भाव में चल रहे हैं। चंद्रमा भी आज नवम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। इससे खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Next Story