धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 16 नवंबर 2025

Subhi
16 Nov 2025 6:19 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 16 नवंबर 2025
x

मेष राशि का करियर राशिफल: कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा गुजरेगा

मेष राशि के जातकों का आज का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा गुजरने वाला है। भाग्य का आज के दिन साथ मिलेगा। दिन का ज्यादातर समय परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। दिन में कुछ छोटी-छोटी परेशानियां देखने को मिलेंगी। हालांकि आप अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात के समय में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि का करियर राशिफल: भाग्य का साथ मिलेगा

वृष राशि के जातकों का आज का दिन परिवार के साथ सुखद बीतेगा। दोपहर तक भाग्य का साथ मिलेगा और इस दौरान कोई शुभ समाचार भी मिलता हुआ दिख रहा है। हालांकि आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम के समय किसी अतिथि के घर आने से आपको प्रसन्नता होगी। रात के समय में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि का करियर राशिफल: व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा

आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को पिता का आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा मिलेगी। इससे किसी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान दौड़भाग का स्थिति बनी रहेगी। व्यर्थ के खर्चों से आपको बचना होगा। शाम से लेकर रात तक आपको तेज चलने वाले वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी होगी। पत्नी की ओर से भी आपको सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है।

कर्क राशि का करियर राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

राशि स्वामी की उत्तम स्थिति आपके लिए शुभ साबित होगी। राशि पर बृहस्पति का द्वादश होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराएगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, इस दौरान शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।

सिंह राशि का करियर राशिफल: रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व भी आज के दिन पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में दूसरों से आगे निकल जाएगें। आज के दिन रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। पाचन और आंखों से संबंधित कोई विकार हो सकता है। शाम से लेकर से लेकर रात तक का समय प्रियजनों के दर्शन में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि का करियर राशिफल: विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होगी

आज के दिन कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। परिवार में किसी मंगल कार्य के होने से खुशी मिलेगी। आज के दिन रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। कुछ विपरीत परिस्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अपने क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या आज के दिन सुलझ जायेगी। राजकीय कार्यों में मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि का करियर राशिफल: आय के नए स्रोत बनेंगे

आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष उपलब्धि मिलेगी। इस दौरान आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक लाभ होगा। आपका संवाद करने का तरीका आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। भागदौड़ के कारण मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें। आज के दिन जीवन साथी का पर्याप्त मात्रा में सहयोग मिलेगा। यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभ दिलाएंगे।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल: यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

आज वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इससे धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज के दिन रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय प्रियजनों से भेंट और रात में सैर सपाटे का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि का करियर राशिफल: सुख के साधनों में वृद्धि होगी

आज घर के लिए जरूरी सामानों पर धन खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी सगे-संबंधी के कारण तनाव हो सकता है। ऐसे में रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज के दिन धन फंसने की संभावना दिख रही है। दिन में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांकि इसमें आपकी ही विजय होगी। विरोधियों द्वारा आपके विरूद्ध किए जा रहे षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर राशि का करियर राशिफल: वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में परिवर्तन की योजना बन सकती है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी और पारिवारिक उत्तरदायित्व भी पूरे होंगे। शाम के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। रात के समय वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। वाहन में खराबी से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ राशि का करियर राशिफल: शरीर कष्ट होने के संकेत

कुंभ राशि वालों को आज के दिन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राशि स्वामी शनि की द्वितीय स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात शरीर कष्ट होने के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के लेन देन के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा।

मीन राशि का करियर राशिफल: माता-पिता की सलाह काम आएगी

वैवाहिक जीवन आनन्द दायक बीतेगा। आज पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस से आपको काफी खुशी होगी। इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

Next Story