धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 15 नवंबर 2025

Subhi
15 Nov 2025 6:17 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 15 नवंबर 2025
x

मेष राशि का करियर राशिफल: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

मेष राशि के स्वामी मंगल-सौम्य ग्रहों की संगति में है। इसके शुभ प्रभाव से जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम के समय में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और किसी रुके हुए काम के बनने की संभावना नजर आ रही है। हालांकि, पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। रात्रि का समय प्रियजनों से मुलाकात करने का रहेगा।

वृष राशि का करियर राशिफल: राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी

वृष राशि वालों के लिए आज के दिन लाभ के योग बनते हुए दिख रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस दौरान शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ भी मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि, रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मुलाकात से आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, संतान पक्ष से कुछ राहत की खबर मिलेगी।

मिथुन राशि का करियर राशिफल: मूल्यवान वस्तु के खोने की संभावना

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ी सावधानी भरा रहने वाला है। राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में उसकी अप्रत्याशित सफलता आपके लिए दवाई का काम करेगा। इससे आपकी सारी चिंताएं धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। सायं काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात के समय मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि का करियर राशिफल: मान-सम्मान में वृद्धि होगी

चंद्रमा के तृतीया भाव में होने से कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम संपत्ति का संकेत मिल रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होती दिख रही है। चंद्रमा के प्रभाव से आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज के दिन आप संतान के दायित्व की पूर्ति कर सकते हैं। ऐसे में यात्रा के भी शुभ योग बन रहे हैं। ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन प्राप्त होगा।

सिंह राशि का करियर राशिफल: आमदनी के नए स्रोत बनेंगे

आपकी राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि के तृतीया पराक्रम भाव में आ गए हैं। ऐसे में आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। सूर्य देव की कृपा से आपको शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। हालांकि आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान नेत्र विकार होने की संभावना भी नजर आ रही है।

कन्या राशि का करियर राशिफल: कानूनी विवाद में जीत मिलेगी

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन करियर में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। राशि स्वामी बुध तृतीया भाव में पराक्रम में वृद्धि करा रहे हैं। ऐसे में रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिल सकता है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत मिलेगी। ये खबर आपके लिए खुशी का कारण बनेगी।

तुला राशि का करियर राशिफल: विरोधियों पर आपको जीत मिलेगी

आज तुला राशि वालों के चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने से आपका उत्साह बढ़ेगा। विरोधियों पर आपको जीत मिलेगी। किसी यात्रा के स्थगित होने की संभावना दिख रही है। इस समय आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल: अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। इस दौरान डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। आपकी राशि पर शनि की स्थिति पंचम संतान मित्र भाव भाव में हो गई है। इसके फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार होने की प्रबल संभावना बन रही है। आज का दिन इस सबकी जांच कराने में बीतेगा। रोग के दौरान भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो जाएगा।

धनु राशि का करियर राशिफल: पर्याप्त मात्रा में धन मिलेगा

आज के दिन आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। इस दौरान ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात का समय सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि का करियर राशिफल: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

मकर राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त होगा। शाम के समय कोई झगड़ा हो सकता है। ऐसे में किसी विवाद में न पड़ें। रात में प्रिय अतिथियों का घर में आगमन हो सकता है। इस दौरान आपको माता-पिता का विशेष ध्यान रखना होगा।

कुंभ राशि का करियर राशिफल: शनि के कारण हानि की संभावना

स्वास्थ्य के लिहाज से आपको आज थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि के स्वामी शनि उदय चल रहे हैं। ऐसे में बिना वजह विवाद हो सकता है। शनि के कारण कार्यों में हानि की संभावना नजर आ रही है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।

मीन राशि का करियर राशिफल: यात्रा के दौरान थोड़ा सतर्क रहें

आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता में बीतने वाला है। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें। ऐसे में संबंधों के खराब होने का पूरा खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा के योग बन रहे हैं। आज पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा के दौरान थोड़ा सतर्क रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुओं की चोरी करा सकता है।

Next Story