- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Arthik Rashifal:...

मेष राशि:घर के कामों में पैसा लग सकता है
आज खर्चा करते समय थोड़ा संभलकर रहना होगा, घर के कामों में पैसा लग सकता है। मंगलदेव अपनी ही राशि में हैं, तो आप ऑफिस में किसी शेर की तरह डटे रहेंगे और सीनियर आपकी हिम्मत को सलाम करेंगे। बस काम के दौरान अपने साथियों के साथ प्यार से पेश आएं।
वृषभ राशि:आर्थिक स्थिति एकदम तगड़ी है
सूर्यदेव आप पर मेहरबान हैं, आर्थिक स्थिति एकदम तगड़ी है। भविष्य के लिए कहीं पैसा लगाना है, तो आज का दिन बहुत बढ़िया है। शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की कृपा से काम के नए अवसर मिल सकते हैं, बस आज की मेहनत आने वाले समय में आपको बड़ा फायदा दिलाएगी।
मिथुन राशि: मन के भटकाव से बचें
धदेव की कृपा से आज आपका दिमाग बिजली की तरह दौड़ेगा। पैसा कहां से आएगा और कहां खर्च करना है, यह गणित आज आप तुरंत हल कर लेंगे। ऑफिस में आपकी बातचीत का असर ऐसा होगा कि मीटिंग में सब आपकी बात सुनेंगे। बस इधर-उधर की बातों से अपना ध्यान न भटकाएं।
कर्क राशि: आर्थिक लाभ पाएंगे
आज शुक्र और गुरु मिलकर आपकी तिजोरी को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। परिवार के साथ बैठकर जो भी आर्थिक प्लानिंग करेंगे, वह भविष्य में बहुत काम आएगी। काम की जगह अपनी अलग छाप छोड़ने का आज मौका है, टीम को साथ लेकर चलेंगे तो जीत पक्की है।
सिंह राशि: केतु देव भ्रम पैदा कर सकते हैं
आज पैसों को लेकर थोड़ा असमंजस हो सकता है, केतु देव भ्रम पैदा कर सकते हैं। आज कोई भी बड़ा रिस्क लेने से बचना ही समझदारी है। ऑफिस में शनिदेव अनुशासन मांग रहे हैं। काम का फल मिलने में थोड़ी देर हो सकती है, इसलिए अपना धीरज न खोएं, किसी पुराने साथी की सलाह आज बहुत काम आएगी।
कन्या राशि: आर्थिक मामले संतुलित रहेगे
बुधदेव की मेहरबानी से आपका हिसाब-किताब आज एकदम दुरुस्त रहेगा। किसी भी जगह पैसे लगाने से पहले जो प्लानिंग की थी, वो अब काम आएगी। ऑफिस में आपकी बारीकियों को पकड़ने की आदत सीनियर को बहुत पसंद आएगी। बस अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखें और आगे बढ़ते रहें।
तुला राशि: निवेश आज आपको सुकून देंगे
आज आप पैसों को लेकर बहुत फिक्रमंद रहेंगे, जो कि अच्छी बात है। प्रॉपर्टी या घर के निवेश आज आपको सुकून देंगे। करियर में आज का दिन शांति से काम निपटाने का है। अपनी सूझ-बूझ से ऑफिस की मुश्किलों को हल कर लेंगे, बस शांत रहें और अपना काम करते रहें।
वृश्चिक राशि : आज का दिन बेहतरीन है
भविष्य की प्लानिंग के लिए आज का दिन बेहतरीन है। मीन राशि के चंद्रमा आपकी अंतरात्मा की आवाज को और मजबूत बना रहे हैं, निवेश करने से पहले उसे जरूर सुनें। करियर में आज पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखें। रिसर्च या तकनीक के काम में आज आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं।
धनु राशि: शौक-मौज में पैसा खर्च हो सकता है
पैसों के मामले में आज थोड़े हाथ खींचकर चलना ही ठीक है। घूमने-फिरने या शौक-मौज में पैसा खर्च हो सकता है, बजट का ध्यान रखें। ऑफिस में आज कुछ नया सीखने का मौका मिले तो उसे छोड़ना मत। किसी अनुभवी व्यक्ति की बात आज आपके बहुत काम आएगी, बस बिना सोचे-समझे किसी को कोई वादा न दें।
मकर राशि: बड़े सपनों को लेकर काफी गंभीर रहेंगे
शनिदेव की कृपा से आज आप अपने भविष्य के बड़े सपनों को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। आज के छोटे-छोटे निवेश ही आगे चलकर बड़े बनेंगे। करियर में आज का दिन धैर्य की परीक्षा है। काम की गति भले धीमी लगे, पर उसे मजबूती से पूरा करें। आपकी निरंतरता ही आपकी सबसे बड़ी पहचान है।
कुंभ राशि:रचनात्मकता आज सबको हैरान कर देगी
राहु आज कुछ हटकर करने का चस्का लगा सकते हैं, पर बिना जांचे-परखे कोई भी बदलाव करना ठीक नहीं होगा। करियर में आपकी रचनात्मकता आज सबको हैरान कर देगी। बस एक साथ बहुत सारी चीजों में न उलझें, एक वक्त में सिर्फ एक ही काम पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
मीन राशि: बड़े लक्ष्यों की ओर नजर रखें
आज का दिन आपको शांत और जिम्मेदार बना रहा है। चंद्रमा और शनिदेव मिलकर आपसे कह रहे हैं कि अपने बजट और भविष्य की जरूरतों पर गौर करें। करियर में काम का दबाव हो सकता है, पर आपका धैर्य सबको प्रभावित करेगा। छोटी-मोटी बातों में न उलझें, बस अपने बड़े लक्ष्यों की ओर नजर रखें।





