धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 22 जनवरी 2026

Subhi
22 Jan 2026 6:14 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 22 जनवरी 2026
x

मेष राशि का करियर राशिफल

मेष राशि के महत्वाकांक्षी प्रकृति वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्च अधिकारी से वाद विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजना पूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ने की संभावना नजर आ रही है।

वृष राशि का करियर राशिफल

वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। ऐसे में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय भी होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि का करियर राशिफल

मिथुन राशि का स्वामी बुध अष्टम प्रमुख आयु लग्न भाव में और तृतीय पराक्रम भाव में केतु परिजन बिछोह से मन को दुखित करेगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट रहेगी। अपराह्न के बाद नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी। अच्छे और नेक काम करने से पुण्य मिलेगा और आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि का करियर राशिफल

कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा कुंभ राशि का होकर अष्टम आय केन्द्र भाव में भाग्योदय कारक है। ऐसे में जीवन साथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। सत्कार्यों में रुचि बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह राशि का करियर राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे सम्यक कार्यों में सजगता बरतें। इस दौरान आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। एकादश घर में मिथुन राशि का बृहस्पति उच्च फलकारक है। ऐसे में अवरोध-विरोध के बाद भी संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या राशि का करियर राशिफल

कन्या राशि के द्वादश भाव में केतु और सप्तम घर में शनि उत्तम संपत्ति के देने वाले हैं। ऐसे में समाज में आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराये नहीं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा, मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला राशि का करियर राशिफल

तुला राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों का आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है। उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। सायंकाल का समय देव दर्शन में व्यतीत होगा।

धनु राशि का करियर राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए द्वितीय भाव में मंगल पारिवारिक अशांति तथा आस-पास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। किन्तु आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात्रि का समय मनोविनोद में बीतेगा।

मकर राशि का करियर राशिफल

मकर राशि के जातकों को किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ राशि का करियर राशिफल

आपका राशि स्वामी शनि पूर्व में उदय हो चुका है। चन्द्रमा द्वादश भाव में किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से पत्नी से चला आ रहा मन-मुटाव भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।

मीन राशि का करियर राशिफल

मीन राशि का स्वामी बृहस्पति मिथुन राशि का होकर चतुर्थ भाव में संतान पक्ष से संतुष्टि व हर्ष दायक है। खास तौर पर युवाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने कैरियर की शुरूआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल से रात्रि का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा।

Next Story