धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 14 जनवरी 2026

Subhi
14 Jan 2026 6:15 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 14 जनवरी 2026
x

मेष राशि का करियर राशिफल

मेष राशि के जातकों को बुधवार के दिन जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। राशि का स्वामी मंगल-पाप ग्रहों की संगति में है। ऐसे में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि के समय प्रियजनों से भेंट हो सकती है।

वृषभ राशि का करियर राशिफल

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। इस दौरान नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मुलाकात ह सकती है। इससे आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशि का करियर राशिफल

बुधवार के दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल में कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि का करियर राशिफल

कर्क राशि के जातकों के पंचम भाव में चन्द्रमा उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। इस दौरान आपके आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात व सुसमाचार मिल सकता है।

सिंह राशि का करियर राशिफल

आपके राशी का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। ऐसे में आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या राशि का करियर राशिफल

आपके राशि स्वामी बुध की कृपा से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। ऐसे में रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च में इजाफा होगा और आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

तुला राशि का करियर राशिफल

तुला राशि के जातकों के चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो जाएगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल

आपकी राशि से मार्गी शनि एवं प्रथम चन्द्र योग अभी सात दिन और चलेगा। इसके फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है।

धनु राशि का करियर राशिफल

धनु राशि के जातकों की विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल से लेकर देर रात तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि का करियर राशिफल

मकर राशि वालों को पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि का करियर राशिफल

कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि मार्गी उदय चल रहा है। ऐसे में बेवजह के विवाद सामने आ सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों में ही हानि भी हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े या विवाद से बचें।

मीन राशि का करियर राशिफल

मीन राशि के जातकों का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का चतुर्थ योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।

Next Story