धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 1 जनवरी 2026

Subhi
1 Jan 2026 6:16 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 1 जनवरी 2026
x

मेष राशि करियर राशिफल

मेष राशि के जातकों को साल के पहला दिन कई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। हालांकि, आज आपको न चाहते हुए भी कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है जो दूसरों के लिए असुविधाजनक होगा। वहीं, घर के सदस्य या फिर सन्तान के व्यवहार से आप अप्रसन्न रहेंगे। कानूनी विवाद में सफलता मिलने से आर्थिक लाभ होगा। स्थान परिवर्तन की योजना भी आपकी सफल हो सकती है।

वृष राशि करियर राशिफल

वृष राशि वालों को साल के पहले दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज का दिन पारिवारिक जनों के साथ सुखद बीतेगा। दोपहर तक भाग्य का साथ मिलने से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। सायंकाल के समय किसी पुराने चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन से प्रसन्नता होगी।। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि करियर राशिफल

आपने जिस प्रकार की पृष्ठभूमि लोगों के बीच बनाई है उसके बल पर आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। लोग आपके प्रति सकारात्मक भावनाएं रखेंगे और आपका समर्थन करेंगे। दोपहर तक आर्थिक संकोच भी खत्म होंगे। परन्तु कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। हर बात का दोहरा अर्थ निकलता है। ऐसे में आपको बोलते समय सावधान रहना होगा।

कर्क राशि करियर राशिफल

साल का पहला दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है। सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है। हो सकता है आज ही आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हो। दिन के पहले हिस्से में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहतर रहेगा। उसके बाद आप अपने जरूरी कामकाज निपटा सकते हैं।

सिंह राशि करियर राशिफल

सिंह राशि के लिए साल का पहले दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है। व्यापार, नौकरी और पारिवारिक जीवन में आपका सब कुछ ठीक ठाक ही चल रहा है। कारोबार की स्थिति भी सुधरती जा रही है। किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से नौकरी में भी आपकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत दिख रही है।

कन्या राशि करियर राशिफल

कन्या राशि के जातकों का दिन भलाई के कार्यों में गुजरने वाला है। आप जब अच्छे मूड में रहते है तो अपने चहेतों का भला करने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे ही लोगों में आज आपका समय व्यतीत होता दिख रहा है। ध्यान रहे की जो सही पात्र हो उसकी ही मदद करें। मित्रों से चर्चा भी हो सकती है होगी।

तुला राशि करियर राशिफल

तुला राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के लिए आपको तैयार रहना होगा। अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई डील या लिखा पढ़ी करना चाहते हैं तो दिन के समय कही कर डालें। बाकी अन्य कामों के लिए भी दोपहर तक अच्छा समय रहेगा।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए साल का पहला दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। आज कुछ काम आपकी सोच के विपरीत भी हो सकते हैं। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वही आपको धोखा दे जाएगा। ऐसी ही कुछ घटनाओं से आपका सामना हो सकता है। कुछ काम समय पर पूरे होने पर आर्थिक लाभ भी होगा। कुछ अच्छे समाचार मिलने से निराशा दूर होगी।

धनु राशि करियर राशिफल

धनु राशि के जातकों को अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। कईं दिनों से आप किसी छोटे-मोटे काम के बिगड़ जाने से परेशान हैं। लेकिन आज काम में सुधार हो ने से आपको अच्छा महसूस होगा। फिर भी किसी व्यर्थ की डर या आशंक से आपका मन अशांत रह सकता है। दोपहर बाद कुछ भागदौड़ करने से छिटपुट लाभ हो सकते हैं।

मकर राशि करियर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए साल का पहला दिन बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। अच्छे लोगों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नज़र आएगा। परिजनों की तरफ से भी अच्छी खबर मिलेगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाते वक्त आपकी सलाह ली जाएगी।

कुंभ राशि करियर राशिफल

इस समय अपने कार्यक्षेत्र में आने जाने और सभी कार्यों को समय पर निबटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिन्ता भी बढ़ा सकते हैं। यदि आप किसी प्रेम प्रणय के जाल में उलझे हैं तो उसका फैसला भी जल्दी करें। दिन के अंत तक सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि करियर राशिफल

दिन के पहले हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटके रहेंगे। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेना। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रुकावट पैदा होगी और उसका मानसिक अवसाद शाम तक बना रहेगा। मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा।

Next Story