- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Arthik Rashifal :...

मेष राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: दूसरे भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) में शुक्रदेव की मजबूत उपस्थिति आज आपके बैंक बैलेंस में सुधार के संकेत दे रही है। सेविंग्स में वृद्धि होगी और सुख-सुविधा पर खर्च करने का मन होगा। ग्यारहवें भाव के राहु से अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। हालांकि, बारहवें भाव के ग्रहों के कारण अज्ञात खर्चों की भी संभावना है। निवेश के मामले में आज का दिन संतुलित रहेगा।
वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: दूसरे भाव में बृहस्पतिदेव का गोचर आर्थिक रूप से आपको सुरक्षित महसूस कराएगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बारहवें घर के सूर्यदेव अनावश्यक खर्चों की ओर संकेत कर रहे हैं। बजट का सही से पालन करें। शाम के समय किसी को भी पैसा उधार देने से रुकें, अन्यथा उसकी वापसी में समय लग सकता है।
मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: दूसरे भाव में चंद्रदेव का गोचर आज परिवारिक धन और संपत्ति के मामलों में आपका ध्यान खींचेगा। वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन बारहवें भाव के शुक्रदेव लग्जरी आइटम्स पर बड़ा खर्च करवा सकते हैं। ग्यारहवें भाव के सूर्यदेव की कृपा से पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे जिससे आर्थिक लाभ होगा। निवेश के लिए आज का दिन मध्यम है, एक्सपर्ट्स की राय जरूर लें।
कर्क राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: आज आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दूसरे भाव में केतु की स्थिति से आपकी बचत प्रभावित हो सकती है, इसलिए अनावश्यक खरीदारी से बचें। ग्यारहवें भाव के शुक्रदेव लाभ दिलाएंगे और इच्छाओं की पूर्ति करेंगे। किसी पुराने मित्र के माध्यम से निवेश का अच्छा अवसर मिल सकता है। अपनी वित्तीय योजना को फ्लेक्सिबल रखें।
सिंह राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: ग्यारहवें भाव के बृहस्पतिदेव आपकी आय को स्थिर और निरंतर बनाए रखेंगे। सुबह के समय किए गए सौदे दोपहर तक अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। हालांकि, आठवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव की युति के कारण गुप्त खर्च या नुकसान की संभावना बनी रहेगी। जोखिम भरे निवेश और शेयर बाजार से आज दूरी बनाना ही समझदारी होगी। अपने खर्चों को अपनी आय के अनुसार मैनेज करें।
कन्या राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: ग्यारहवें भाव के चंद्रदेव आज आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगे। आपके संपर्कों के माध्यम से आय के नए मार्ग खोले जा सकते हैं। आठवें भाव के सूर्यदेव अचानक किसी बड़े खर्च या टैक्स से जुड़े मामलों में परेशानी दे सकते हैं। निवेश के लिए दोपहर के बाद का समय अधिक उपयुक्त है। वित्तीय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें ध्यान से पढ़े।
तुला राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा। नौवें भाव के बृहस्पतिदेव भाग्य के माध्यम से धन लाभ के संकेत दे रहे हैं। हालांकि, ग्यारहवें भाव में केतु लाभ में थोड़ी देरी या मन में बेचैनी का एहसास करा सकते हैं। शुक्रदेव के प्रभाव से अचानक लाभ तो मिल सकता है, लेकिन मानसिक चिंता भी बनी रहेगी। अपनी आर्थिक योजनाओं को गोपनीय रखें और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं।
वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: वित्त के मामले में आज का दिन मिश्रित फल देगा। नौवें भाव के चंद्रदेव और आठवें भाव के बृहस्पतिदेव अचानक किसी लाभ या विरासत के माध्यम से धन दिला सकते हैं। हालांकि, राहु की स्थिति से घर या वाहन पर खर्च हो सकता है। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है, बस आप पूरी तरह से रिसर्च करें। अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए सख्त वित्तीय नियम बनाएं।
धनु राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: आर्थिक स्थिति को लेकर आज सतर्क रहें। आठवें भाव के चंद्रमा के कारण खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। छठे भाव के शुक्रदेव भी कर्ज या स्वास्थ्य संबंधी खर्चों की ओर संकेत कर रहे हैं। हालांकि, सातवें भाव के बृहस्पतिदेव साझेदारी के माध्यम से धन लाभ करवा सकते हैं। सट्टेबाजी या जोखिम भरे शेयर बाजार से आज पूरी तरह से दूर रहें। अपने बजट को नियंत्रित रखें।
मकर राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: दूसरे भाव में बैठे राहु आज धन के मामले में अनदेखे उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। जहां एक ओर से लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर से खर्च भी आ सकता है। निवेश करते समय किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। पांचवें भाव के शुक्रदेव सट्टेबाजी या शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से कुछ लाभ दिला सकते है, लेकिन सतर्क रहें। आर्थिक प्रबंधन में अनुशासन बहुत जरूरी है।
कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: दूसरे भाव में स्थित ग्रहों के कारण आज आपको अपनी वाणी और वित्तीय निर्णयों पर बहुत नियंत्रण रखना होगा। खर्चों का दबाव बना रहेगा और पुराने निवेश से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है। छठे भाव के चंद्रदेव कर्ज चुकाने या स्वास्थ्य पर खर्च का संकेत दे रहे हैं। बचत पर ध्यान दें और किसी भी बड़े वित्तीय लेन-देन को टालना आज बेहतर होगा।
मीन राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: दूसरे भाव के सूर्यदेव आज आपके वित्तीय लक्ष्यों को लेकर ध्यान केंद्रित करेंगे। आय बढ़ाने के नए विचार मन में आ सकते हैं। बारहवें भाव के राहु अचानक बड़े खर्च की स्थिति पैदा कर सकते हैं, इसलिए हाथ रोककर चलें। पांचवे भाव के चंद्रदेव के कारण कुछ क्रिएटिव कार्यों से धन लाभ की संभावना है। निवेश के लिए आज सोच-समझकर उठाया गया कदम फायेदमंद होगा।





