धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 14 सितंबर 2024

Subhi
14 Sep 2024 12:52 AM GMT
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 14 सितंबर 2024
x

मेष करियर राशिफल: कोई रुका कार्य पूर्ण होगा

मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। आपको ऑफिस के लोगों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आपको जीवनसाथी से हर प्रकार का सहयोग और मदद प्राप्‍त होगी और उनके साथ मिलकर आप कुछ नई योजनाओं पर काम आरंभ कर सकते हैं। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक मिलने से तनाव हो सकता है। आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होगा और हर कार्य में मनचाही सफलता प्राप्‍त होने से मन प्रसन्‍न होगा। कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृष राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और मनचाही तरक्‍की मिलने से आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। दिन संतोष और शांति का है और आपके प्रयास भी सफल होंगे। शान्ति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी से मिलकर आपका मूड कुछ देर के लिए बिगड़ सकता है। भावनाओं पर काबू रखें और अपने काम पर फोकस करें। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष के लोगों से राहत होगी।

मिथुन करियर राशिफल: सौभाग्य प्राप्त होगा

मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और कारोबार में भी आपकी अच्‍छी कमाई होने से आपको खुशी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में बच्‍चों के प्रदर्शन से संतुष्‍ट रहेंगे और आपको सफलता प्राप्‍त होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य बन जाने से आपको लाभ होगा और परिवार के लोगों के साथ कहीं जाने के अवसर प्राप्‍त होंगे। सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क करियर राशिफल: उत्‍तम संपत्ति प्राप्ति की योजनाएं

कर्क राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए उत्‍तम संपत्ति प्राप्ति की योजनाएं बन रही हैं। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह करियर राशिफल: आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी

सिंह राशि के लोगों के लिए लाभ के शुभ योग बन रहे हैं और आपकी आमदनी बढ़ने से आपका दिन खुशी में बीतेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी और आपको अधिक भागदौड़ करने से थकान का अनुभव होगा। सेहत को लेकर थोड़ा सा ध्‍यान रखें तो आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या करियर राशिफल: आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी

कन्या राशि के लोगों के लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको रोजगार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में आपकी जीत होने से आपको खुशी होगी। आपको शुभ खर्च करने से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी।

तुला करियर राशिफल: सफलता के शुभ योग बने हैं

तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और करियर में आपके लिए सफलता के शुभ योग बने हैं। आपकी खुशी में इजाफा होगा और कारोबार में आपकी तरक्‍की होगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। आपके विरोधियों का अंत होगा और आपके रके कार्य पूर्ण होने से आपको लाभ होगा।

वृश्चिक करियर राशिफल: तरक्‍की का दिन है

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए तरक्‍की का दिन है और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके सुख में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा और रुके कार्य पूर्ण होने में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। शाम के वक्‍त आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। किसी अच्छे डॉक्टर को इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। तनाव से दूर रहें और कुछ देर परविार के लोगों के साथ रोजाना बिताएं।

धनु करियर राशिफल: भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा

धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको हर कार्य में भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे व आपका मन प्रसन्‍न होगा।

​मकर करियर राशिफल: सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे

मकर राशि के लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। नए प्रयास फलीभूत होंगे और उम्‍मीद के अनुरूप सफलता प्राप्‍त होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको आदर और सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ करियर राशिफल: आपके धन में वृद्धि होगी

​कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। हर विवाद से बचें। आज विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा का समाचार मिल सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े से बचें। विवाद से बचें।

​मीन करियर राशिफल: आपके सुख में वृद्धि होगी

मीन राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। उनके कामों में व्यतीत होगा। ससुराल के लोगों से लेनदेन करने से बचें। आपस के संबंध बिगड़ सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आपकी मूल्‍यवान वस्‍तुएं चोरी हो सकती हैं। सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। किसी बात पर बहस न करें।


Next Story