धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 17 अक्टूबर 2024

Subhi
17 Oct 2024 12:50 AM GMT
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 17 अक्टूबर 2024
x

मेष करियर राशिफल: आपकी योजनाएं सफल होंगी

मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ बड़े परिवर्तन हो सकते हैं और उसमें आपको लाभ होगा। आपको खुशी होगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपकी सफलता को देखकर बाकी लोगों का मूड खराब हो सकता है। आपके लिए दिन परोपकार में बीतेगा और आपके जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को खुशनुमा बना सकेंगे। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष करियर राशिफल: भाग्‍य का साथ मिलेगा

वृष राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और परिवार के लोगों के साथ आपका वक्‍त आनंद में बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। सेहत के प्रति स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन करियर राशिफल: करियर के मामले में लाभ होगा

मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और पिता या फिर ऑफिस में बॉस का साथ मिलने से आपको किसी बहुमूल्य वस्तु या फिर संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना पैसा खर्च होगा और आपका काम बढ़ सकता है। आपको प्रिय और महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा।

कर्क करियर राशिफल: उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग

कर्क राशि के लोगों के लिए दिन भाग्‍यशाली है। आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपका दिन भाग्‍यशाली रहेगा और आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर नुकसान करवा सकता है। शाम से देर रात तक देव दर्शन में मन लगेगा।

सिंह करियर राशिफल: आशातीत सफलता मिलेगी

सिंह राशि के लोगों को हर कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात का समय प्रियजनों के दर्शन के साथ हास्य परिहास में बीतेगा और आपके कारोबार में तरक्‍की होगी। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

कन्या करियर राशिफल: आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं

कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आपके मन में प्रसन्‍नता रहेगी और आपको वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आपके लिए दिन सम्‍मान से भरा होगा और कारोबार में तरक्‍की होने से मन काफी खुश रहेगा। आपके जीवन में सकारात्‍मकता बढ़ेगी।

तुला करियर राशिफल: विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं

तुला राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपके लिए शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और वाक्‍पटुता आपको विशेष सम्मान दिलायेगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक करियर राशिफल: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको शाम के वक्‍त लोगों से लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी। रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु करियर राशिफल: दिन सफलता से भरा होगा

धनु राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपका धन आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में कर्मचारियों के साथ आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं और तनाव बढ़ सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और इसमें आपकी विजय होगी। कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र नहीं रच पाएगा।

मकर करियर राशिफल: मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा

मकर राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। शाम के समय परिवार के साथ कहीं जाने के संयोग बन रहे हैं। आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह है। वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ करियर राशिफल: दिन काफी खर्च से भरा होगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन काफी खर्च से भरा होगा। भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के वक्‍त पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन करियर राशिफल: बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी

मीन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपका परिवारिक जीवन आनंद में बीतेगा। पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के वक्‍त कहीं घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

Next Story