धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 29 मई 2025

Subhi
29 May 2025 6:19 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 29 मई 2025
x

मेष राशि : पुराने कर्ज चुकाने का यह अच्छा समय है

मेष राशि वालों के लिए दिन करियर और धन दोनों क्षेत्रों में धीरे-धीरे सुधार लेकर आ रहा है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, उन्हें राहत मिलने के संकेत हैं। किसी बड़े क्लाइंट से डील फाइनल हो सकती है। पार्ट टाइम काम या फ्रीलांसिंग के जरिए अतिरिक्त आमदनी के स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी में बॉस या सीनियर की अपेक्षाएं बढ़ेंगी, लेकिन आप उन पर खरे उतरेंगे। स्थानांतरण या प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। आज किए गए प्रयास निकट भविष्य में मजबूत आर्थिक आधार बनाएंगे। धन के निवेश में थोड़ा संयम बरतें। कार्यस्थल पर शांति बनाए रखें और आक्रामक फैसलों से बचें। पुराने कर्ज चुकाने का यह अच्छा समय है।

वृषभ राशि : दिन लाभ से भरा होगा

वृषभ राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा और घर में खर्चों की वृद्धि संभव है, लेकिन आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। जीवनशैली को बेहतर बनाने की सोच प्रमुख रहेगी। रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल या घरेलू सामग्रियों से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ेगा, जिससे पदोन्नति के द्वार खुलेंगे। बिजनस पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, विशेषकर दोस्तों या रिश्तेदारों से। सिर्फ जरूरी वस्तुओं की खरीद पर ध्यान दें। भावनाओं में बहकर बड़ा खर्च न करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित प्रगति होगी

मिथुन राशि वालों को लाभ होगा और आपकी कार्यक्षमता सभी को चकित करेगी। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित प्रगति होगी, जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आपको कोई नया क्लाइंट या प्रॉजेक्‍ट मिल सकता है जो भविष्य में आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। प्रमोशन या स्थानांतरण का योग है। यदि आप खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो रिसर्च करें और आगे बढ़ें। फाइनेंस, कंसल्टेंसी, मीडिया या डिज़ाइन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। सफलता को लेकर घमंड से बचें, और योजना बनाकर धन खर्च करें। वाणी संयम से विवाद टाल सकते हैं।

कर्क राशि : आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी

कर्क राशि के लोगों को धन के मामले में लाभ होगा और धन की अधिक आवश्यकता महसूस हो सकती है। भाई-बहनों से संबंधित कोई आर्थिक निर्णय लेना पड़ सकता है। करियर में कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है, विशेषकर जो लोग ट्रांसफर या नई नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए दिन शुभ है। ऑनलाइन व्यापार, एजुकेशन या हेल्थकेयर सेक्टर में लाभ होगा। पुराने निवेश से रिटर्न की प्राप्ति संभव है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन कोई बड़ा खर्च भी अचानक सामने आ सकता है। यदि संभव हो तो शेयर बाजार या क्रिप्टो में निवेश से बचें। घर-परिवार के मामलों को प्राथमिकता दें।

सिंह राशि : बिजनस में उतार-चढ़ाव रहेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए दिन पेशेवर अस्थिरता और तनाव के साथ शुरू हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें ठीक होंगी। नौकरी में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। बिजनस में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन यदि आपने हाल ही में कोई बड़ा निवेश किया है तो उसका लाभ कुछ समय बाद दिखाई देगा। रचनात्मक कार्य, डिजाइन, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जातकों के लिए शुभ समय है। आराम और विलासिता से दूर रहें और समय प्रबंधन में सुधार करें। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि : किसी नए ऑफर को स्वीकार न करें

कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति आपके लिए करियर में तेज़ी और चुनौतियां दोनों ला सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपने कार्यों को उत्साहपूर्वक पूरा करेंगे। आय में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन मेहनत उससे अधिक करनी पड़ेगी। कोई नया व्यवसायिक अनुबंध मिलने की संभावना है। फाइनेंस, टेक्नॉलजी, एनालिटिक्स और मेडिकल फील्ड के जातकों को लाभ मिलेगा। व्यवसायियों को यात्रा का खर्च उठाना पड़ सकता है लेकिन उसका लाभ दीर्घकालिक होगा। जल्‍दबाजी में किसी नए ऑफर को स्वीकार न करें। अनुशासन में रहकर ही आपको धन लाभ होगा।

तुला राशि : मानसिक तनाव में रह सकते हैं

तुला राशि के लोग किसी कारण से मानसिक तनाव में रह सकते हैं, जिसका असर आपके निर्णयों पर पड़ सकता है। पैसों की चिंता कुछ हद तक वास्तविक है, परंतु कुछ भ्रम और संदेह आपके खुद के मन से उपजे हैं। ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर रणनीतिक समझदारी से ही आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। बिजनस में पुरानी योजनाएं फिर से सक्रिय हो सकती हैं। व्यर्थ की सोच और शंकाओं से दूर रहें और सिर्फ व्यावसायिक फैसलों पर ध्यान दें। कोई बड़ा उधार न दें।

वृश्चिक राशि : विरोधियों की चालें असफल होंगी

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन का आरंभ बहुत ही शानदार हो सकता है। करियर में नई ऊंचाइयां छूने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना प्रॉजेक्ट जो अधूरा था, अब पुनः सक्रिय होगा और आर्थिक लाभ लाएगा। विरोधियों की चालें असफल होंगी। व्यापारी वर्ग के लिए टैक्स या सरकारी कामों में राहत मिल सकती है। ऑफिस में वरिष्ठों का साथ मिलेगा। निवेश संबंधित निर्णय के लिए दिन उत्तम है। नकारात्मक सोच से बचें। भावनाओं की बजाय तर्क से कार्य करेंगे तो आपके जीवन में कई नए अवसर आएंगे।

धनु राशि : दिन सफलता से भरा होगा

धनु राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपको किसी महत्वपूर्ण संपर्क से लाभ मिल सकता है। कोई पुराना क्लाइंट या कस्टमर दोबारा आपके पास आ सकता है। व्यवसाय में रुकावटें समाप्त होंगी और आपको नई शुरुआत का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है, लेकिन कानूनी या तकनीकी अड़चनों से गुजरना पड़ सकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। निवेश और व्यय में संतुलन रखें। रात का समय सामाजिक नेटवर्किंग में निवेश करें।

मकर राशि : दिन सम्‍मान से भरा होगा

मकर राशि के लोगों का दिन सम्‍मान से भरा होगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ने से आपको लाभ होगा। जिससे नए व्यवसायिक अवसर प्राप्त होंगे। करियर में उत्थान के लिए दिन अनुकूल है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामकाज या सौदे लाभ देंगे। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। अभी की गई मेहनत आने वाले हफ्तों में फल देगी। नौकरी में ट्रांसफर या लोकेशन बदलाव की सूचना आ सकती है। यदि यात्रा करनी हो तो उसके पीछे का व्यावसायिक उद्देश्य स्पष्ट रखें। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।

कुंभ राशि : मित्रों के साथ आर्थिक साझेदारी से बचें

कुंभ राशि के लोगों को उच्चाधिकारियों से अच्छा सहयोग मिलेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात या विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिलने की संभावना है। मीडियाकर्मी, कलाकार और लेखक आज रचनात्मक ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि आपकी एकाग्रता बढ़ाएगी। इनकम के नए साधन बनने के संकेत हैं। बड़ी योजनाओं को शुरू करने से पहले आर्थिक सलाह जरूर लें। मित्रों के साथ आर्थिक साझेदारी से बचें।

मीन राशि : आपको धन लाभ होगा

मीन राशि के लोगों के लिए क्षमता प्रदान कर रहे हैं। करियर में आप साहसिक फैसले ले सकते हैं और उनका लाभ भी मिलेगा। शोध, शिक्षा, योग, आयुर्वेद और आध्यात्म से जुड़े कार्यों में आपको प्रसिद्धि और धन दोनों मिलेगा। गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु साथियों से सतर्क रहें। कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है, लेकिन किसी को उधार देने से बचें। माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लें। निवेश के लिए दोपहर बाद का समय उत्तम है और आपको धन लाभ होगा।


Next Story