धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 29 जून 2025

Subhi
29 Jun 2025 6:13 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 29 जून 2025
x

मेष राशि करियर राशिफल : दिन मिलाजुला रहेगा

मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन नौकरी और कार्यक्षेत्र में लगातार मेहनत करने से आपको लाभ मिलेगा। ग्रहों का शुभ संयोग आपकी कार्यशैली को बल देगा और सभी कार्य का परिणाम आपके पक्ष में लेकर आएगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में कोई नया प्रस्ताव आएगा, जिसे समय रहते स्वीकार करें। आर्थिक रूप से दिन संतुलित रहेगा, परंतु निवेश में सावधानी रखें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई मान्यता मिल सकती है।

वृषभ राशि करियर राशिफल : दिन अनुकूल नहीं है

वृषभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्कता से काम लेने की सलाह है। खर्चों की अधिकता और आर्थिक असंतुलन मिल रहा है। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। कार्य की अधिकता से मानसिक थकान हो सकती है, फिर भी किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से व्यवसाय में सकारात्मक गति मिलेगी। कला व साहित्य से जुड़े पेशेवरों को पुरस्कार या मान-सम्मान मिलने की संभावना है। शाम के वक्‍त सामाजिक खर्च अधिक हो सकता है, तो इससे आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जमीन या वाहन से संबंधित निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

मिथुन राशि करियर राशिफल : भाग्‍य साथ दे रहा है

मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपकी वाणी और नेतृत्व क्षमता में विस्‍तार होगा। व्यापारिक निर्णय में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी लेकिन कुछ गुप्त शत्रु आपकी प्रगति से ईर्ष्यालु रह सकते हैं। धन आगमन तो होगा परंतु व्यय पर संयम आवश्यक है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। जो लोग परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके लिए मान सम्‍मान की प्राप्ति और तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि करियर राशिफल : इंटरव्यू देना अत्यंत शुभ रहेगा

कर्क राशि के लोगों को लाभ होगा। जॉब और व्यापार में प्रगति की स्थितियां बनेंगी, लेकिन बेवजह खर्चों से बचना होगा। किसी पुराने प्रॉजेक्ट में लाभ दिखेगा। वरिष्ठों की मदद से आप कार्यक्षेत्र में स्थिरता पा सकते हैं। नई नौकरी के लिए प्रयास करना या इंटरव्यू देना अत्यंत शुभ रहेगा। अगर आप क्रिएटिव फील्ड में हैं तो नया अवसर मिल सकता है। आर्थिक रूप से दिन मध्यम रहेगा लेकिन धीरे-धीरे लाभ बढ़ेगा। आपको धन लाभ होगा और आर्थिक मामलों में तरक्‍की होगी। दोस्‍तों से आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि करियर राशिफल : नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं

सिंह राशि के लोगों के लिए दिन का आरंभ थोड़ा तनाव वाला हो सकता है। दोपहर के बाद करियर में सकारात्मक परिवर्तन दिखेगा। व्यापारियों को विदेशी संपर्कों से लाभ मिल सकता है और आयात-निर्यात या टेक्नॉलजी से जुड़े व्यवसाय में विस्तार के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं जो उनके पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगी। लेखन, मीडिया, और राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिल सकती है। खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन निवेश में थोड़ी सूझबूझ से स्थायी लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि करियर राशिफल : लाभ का संकेत

कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों की शुभ स्थिति लाभ का संकेत दे रही है। कारोबार में धन से जुड़ी योजनाओं में आपको बड़ा लाभ होगा। आपके अनुशासन में सुधार लाएगा। अभी की योजनाओं से भविष्य में बड़े लाभ होने की उम्‍मीद है। शिक्षा, काउंसलिंग, और लेखन से जुड़े जातकों को मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में विचारों का विरोध हो सकता है, इसलिए हर निर्णय में धैर्य और संवाद जरूरी है। निवेश सोच-समझकर करें, विशेषकर रियल एस्टेट या क्रिप्टो जैसे अस्थिर क्षेत्रों में। सहकर्मियों से विवाद से बचें। कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सतर्क रहें।

तुला राशि करियर राशिफल : समय अनुकूल है

तुला राशि के लोगों को लाभ होगा। दिन आपके करियर के लिए अत्यंत सकारात्मक है। जो लोग सरकारी सेवा, लॉ, या प्रशासन से जुड़े हैं, उन्हें नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्टॉक, शेयर, या म्युचुअल फंड्स में किया गया निवेश लाभकारी रहेगा। पुराने कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जो लोग रियल एस्टेट में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। व्यापार में कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल : आप साहसपूर्वक निर्णय लेंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रणनीतिक निर्णय लेने के लिए अनुकूल है। आप साहसपूर्वक निर्णय लेंगे और उनका लाभ भी मिलेगा। जो लोग सुरक्षा सेवा, स्पोर्ट्स, आयुध, या डिफेंस सेक्टर से जुड़े हैं, उनके लिए यह दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा। किसी पुराने क्लाइंट या कनेक्शन से अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जो लोग नई साझेदारी की योजना बना रहे हैं, उन्हें दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। निवेश में सतर्कता बरतें, विशेषकर संपत्ति से जुड़े मामलों में।

धनु राशि करियर राशिफल : आय के नए स्रोत खुलने की संभावना

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन यात्राओं और विस्तार की योजनाओं के लिए शुभ है। जो लोग शिक्षा, अध्यापन, तकनीकी या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। विदेश से नौकरी या व्यापार के प्रस्ताव आ सकते हैं। हालांकि आर्थिक दृष्टि से दिन दबावपूर्ण हो सकता है, फिर भी आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है। जो लोग सरकारी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मनचाहा परिणाम मिल सकता है। शाम को कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक मीटिंग सफल हो सकती है।

मकर राशि करियर राशिफल : सम्‍मान में वृद्धि के योग

मकर राशि वालों के लिए लाभ और सम्‍मान में वृद्धि के योग बने हैं। गुरु की शुभ दृष्टि से व्यवसाय में स्थिरता और विस्तार प्राप्‍त होगा। जो लोग अकाउंटिंग, वित्त, कंस्ट्रक्शन, या लॉजिस्टिक्स से जुड़े हैं, उन्हें बड़े क्लाइंट मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को विदेश अध्ययन के लिए अप्रूवल मिल सकता है। आर्थिक रूप से दिन लाभप्रद रहेगा और आपको मनचाही तरक्‍की मिलेगी। पिछली मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में तरक्की या स्थानांतरण के योग बनेंगे। परिवार की तरफ से सपॉर्ट मिलेगा। नया प्रॉजेक्ट शुरू करने से पहले एक बार कानूनी पहलुओं की समीक्षा कर लें।

कुंभ राशि करियर राशिफल : खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा

कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। ऑफिस में नई चुनौतियां आएंगी, जिन्हें आप अपनी कार्यकुशलता से संभाल लेंगे। सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलजी, रिसर्च या इनोवेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। व्यावसायिक साझेदारी में पारदर्शिता जरूरी है, वरना विवाद हो सकते हैं। धन प्राप्ति में थोड़ी देरी संभव है, लेकिन कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में किसी कानूनी सलाहकार की राय ज़रूर लें। आपको कहीं पर भी निवेश करने से पहले विचार कर लें।

मीन राशि करियर राशिफल : नौकरी की दृष्टि से उन्नति देने वाला है

मीन राशि वालों के लिए दिन खासतौर पर व्यापारिक और नौकरी की दृष्टि से उन्नति देने वाला है। स्वास्थ्य, सेवा, शिक्षा या आध्यात्म से जुड़े लोग विशेष लाभ में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जो आपकी नेतृत्व क्षमता को निखारेंगी। आपको धन और प्रसिद्धि के मामले में बड़ा लाभ होगा। सरकारी या बैंक संबंधी अटके काम पूरे होंगे। साझेदारी में काम करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। शाम को कोई आर्थिक प्रस्ताव स्वीकृत हो सकता है। आपको अचानक से धन के मामले में बड़ा लाभ होगा और आपकी तरक्‍की होगी।


Next Story