- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Arthik Rashifal :...
मेष राशि: सौभाग्य का आपको साथ मिलेगा
आपको कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी पूरा साथ देगा। इस दौरान आप खुलकर खरीदारी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको ईमानदारी से काम करना होगा। आपके निजी संबंध प्रेमपूर्ण और प्रसन्नता दायक रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आप रिश्तों को आप अच्छी तरह निभा पाएंगे। बच्चे और परिवार के सदस्यों की फरमाइश आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे। हालांकि आपको आलस्य का त्याग करना होगा। अपनी भावनाओं को सलीके से अभिव्यक्त करने की कोशिश करें।
वृष राशि: कारोबार में विस्तार के योग
आर्थिक मामलों में दिन आपका अच्छा रहेगा। तकदीर भी आपका साथ देगी। कारोबार में विस्तार का योग बन रहा है। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा। इस दौरान त्रिपक्षीय साझेदारी से भी लाभ मिलता हुआ दिख रहा है। निजी संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से रिश्तों में तनाव
मिथुन राशि: परेशानियों को भुलाकर आगे बढ़े
निजी संबंधों को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। आपको मतभेद का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको जरूरत के समय परिवार के सदस्यों और दोस्तों से भी मदद नहीं मिलेगी। इससे आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। परेशानियों को भुलाकर जीवन में आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके मुश्किल वक्त में वृश्चिक राशि का कोई व्यक्ति मदद के लिए आगे आएगा।
कर्क राशि: निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी
कर्क राशि के लोग आज दिनभर ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव से युवा वर्ग के कर्मचारी आपसे प्रोत्साहित होंगे। इस दौरान आपकी पुत्री अपने करियर को लेकर कुछ अहम फैसले ले सकती है। कुछ जातकों के निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अपने अंदर की आवाज को सुने और उसे प्राथमिकता दें।
सिंह राशि: कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे
आपको दूसरों से बहुत अधिक अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। दूसरों के सहारे बैठे रहेंगे तो जीवन संघर्ष में ही बीत जाएगा। व्यावसायिक मामलों में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। इसे में आपके लिए जरूरी है कि अपनी सोच को स्पष्ट रखें। कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको तेजी से फैसले लेने पड़ेंगे।
कन्या राशि: आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी
करियर में आपको नए अवसर मिलेंगे। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज के दिन अपनी भावनाओं को छिपाने की बजाय खुलकर व्यक्त करें। दूसरों की गलतियों को माफ करने की कोशिश करें। कोई भी फैसला लेते समय अपने दिन की आवाज को सुने।
तुला राशि: करियर में नए अवसर सामने आएंगे
आपकी किसी महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने का समय है। इससे आपको मानसिक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी। करियर में एक नए दौर की शुरुआत होगी। नए अवसर सामने आएंगे और आपको इसके लिए पहले से ही तैयार रहना होगा। लापरवाही से मौका आपके हाथ से निकल सकता है।
वृश्चिक राशि: लव लाइफ खुशनुमा रहेगी
निजी और व्यावसायिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। मुश्किल से मुश्किल कार्यों को आप आसानी से पूरा कर लेंगे। लव लाइफ भी आपकी खुशनुमा रहेगी। दिखावा करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। वहीं, खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। कार्यों को ईमानदारी से करने की कोशिश करें।
धनु राशि: आपके जीवन में प्रसन्नता आएगी
किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें। ऐसा न करने पर आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं, मिथुन राशि के किसी व्यक्ति से आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। इससे आपके जीवन में प्रसन्नता आएगी। निजी जीवन में वादा करने से बचेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मकर राशि: खानपान और काम पर ध्यान दें
आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव आने वाला है। ध्यान से आपको लाभ मिलेगा। अत्यधिक भावुकता से किए गए कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। किसी अतीत के बोझ से खुद को आजाद करने का ये सही समय है। अपने खान-पान और काम पर ध्यान दें। हालांकि, निजी संबंधों पर भावनाएं हावी रहेंगे।
कुंभ राशि: अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा
आपको हर काम सतर्कता के साथ करना होगा। छोटी सी भी लापरवाही से कोई सुनहरा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। एक साथ कई बदलाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इस दौरान मकर राशि का कोई व्यक्ति आपके काम आएगा। अध्यात्म की तरफ भी आपका झुकाव रहेगा।
मीन राशि: किसी की सहायता करनी पड़ेगी
आपको हीनता और श्रेष्ठता के भाव से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। निजी और व्यवसायी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। वरिष्ठ लोगों को आपसी सहायता की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में उनकी मदद के लिए आपको तैयार रहना होगा। पारिवारिक मामलों में अड़ियल रवैया न अपनाएं।





