- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Arthik Rashifal :...

मेष करियर राशिफल : दिन करियर के लिहाज से अच्छा है
मेष राशि के लोगों के लिए दिन करियर के लिहाज से अच्छा है और आपको तरक्की मिलने की संभावना है। आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और उनके साथ मिलकर आप कुछ नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है और शाम के वक्त आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको बहुत खुशी होगी। आपका मन प्रसन्न होगा और सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर कुछ बड़ा काम कर सकते हैं।
वृषभ करियर राशिफल : योजनाएं आपके लिए सफल होंगी
वृष राशि के लोगों को लाभ होगा और कारोबार में धन से जुड़ी योजनाएं आपके लिए सफल होंगी। आपके प्रयास सफल होंगे और राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपको सहयोग मिलेगा और हर कार्य में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नए समझौते हो सकते हैं, जिससे आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका वक्त परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। आपके जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं और आपको संतान की ओर से कुछ राहत मिलेगी।
मिथुन करियर राशिफल : सफलता मिलने से खुशी होगी
मिथुन राशि के लोगों को हर काम थोड़ा संभलकर करने की सलाह है। आपके लिए दिन थोड़ा और मुश्किल और परेशानी से भरा हो सकता है। आपका कोई कीमती सामान खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए हर काम संभलकर करें। बच्चों की शिक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलने से खुशी होगी और आपका शाम के वक्त कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन खुश होगा। रात में किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं और आपको इससे खुशी मिलेगी। सौभाग्य प्राप्त होगा।
कर्क करियर राशिफल : जीवनसाथी से भरपूर मदद प्राप्त होगी
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा है और आपको धन संपत्ति के मामले में लाभ होगा। आपके लिए नौकरी में तरक्की के योग बने हैं और आपके धन सम्मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्न होगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने में जीवनसाथी से भरपूर मदद प्राप्त होगी। आपकी यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा और शाम का वक्त परिवार के साथ घूमने में बीतेगा।
सिंह करियर राशिफल : आपकी आमदनी बढ़ेगी
सिंह राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है और दिन आपके लिए शुभ है। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्न होगा। मीठी वाणी से आपको सम्मान मिलेगा। छात्रों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा और आपकी कमाई काफी अच्छी होगी। दिन भागदौड़ भरा रहेगा और आपके दुश्मन खुद ही नष्ट हो जाएंगे। कोई भी फैसला सावधानी से लें।
कन्या करियर राशिफल : सफलता मिलने के योग हैं
कन्या राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और दिन आपके लिए सफलता से भरा होगा। आपके सभी प्रयास सफल होंगे और आपको नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और कार्यक्षेत्र में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी और आपको दोपहर के बाद किसी कानूनी मामले में विशेष लाभ होने की उम्मीद है। इससे आपको खुशी मिलेगी और आपका धन शुभ कार्य पर खर्च होगा।
तुला करियर राशिफल : करियर में फायदा होगा
तुला राशि वालों को करियर में फायदा होगा और आपके लिए कहीं से कोई शुभ समाचार आ सकता है। आपके परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और आपकी लेनदेन से जुड़ी कोई समस्या दूर हो सकती है। परिवार या फिर किसी रिश्तेदार से पैसों का लेनदेन न करने की सलाह है। आपकी कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है और आपको धन मिलने से खुशी होगी। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको कहीं लंबी या फिर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। आपसी संबंध मजबूत होंगे।
वृश्चिक करियर राशिफल : करियर में सफलता का है
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन करियर में सफलता का है, लेकिन साथ ही आपको कुछ बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपको तरक्की और सम्मान मिल सकता है। साथ ही धन लाभ होने की उम्मीद है। कारोबार में सफलता मिलेगी और आपका मन काफी प्रसन्न होगा।
धनु करियर राशिफल : मन काफी प्रसन्न होगा
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का है। बिजनस के मामले में थोड़ा जोखिम उठाने से बड़ा फायदा हो सकता है। रोज के कामों से हटकर कुछ नए काम में हाथ आजमाएं। आपको किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। एक नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आपका दिन सम्मान से भरा होगा और रुके कार्य पूर्ण होने से मन काफी प्रसन्न होगा।
मकर करियर राशिफल : बिजनस आपको काफी फायदा पहुंचाएगा
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। पार्टनरशिप में किया गया बिजनस आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का अच्छा मौका है। हो सकता है आज आपको अपने बच्चों के बारे में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और नियमों का पालन करें। एक साथ कई काम हाथ में आने से आप परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा कि हर काम की प्राथमिकता तया करके उसे पूरा करें।
कुंभ करियर राशिफल : किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा
कुंभ राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मौसम बदलने से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। खान-पान में लापरवाही न करें। व्यापार के मामले में दिन अच्छा बीतेगा। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आपका शाम का वक्त काफी अच्छा बीतेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।
मीन करियर राशिफल : मान सम्मान में वृद्धि होगी
मीन राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का फल आज अच्छा मिलेगा। आप अपनी परेशानियों को धैर्य और मीठे व्यवहार से ठीक कर सकते हैं। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। अगर आप किसी मुसीबत में फंसे व्यक्ति की मदद कर सकें तो अच्छा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।





