- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Arthik Rashifal :...

मेष करियर राशिफल : योजनाएं सफल होंगी
मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं और आपको ऑफिस में प्रशंसा मिलने से आपके सहकर्मी परेशान हो सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने में खुशी मिलती है, इसलिए आप दूसरों के लिए भागदौड़ करते रहेंगे। अच्छे व्यवहार से आप माहौल को सामान्य बनाने में सफल रहेंगे और कारोबार में धन से जुड़ी आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। सेहत खराब होने से कुछ परेशानी हो सकती है।
वृषभ करियर राशिफल : दिन लाभ और सफलता से भरा होगा
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन संतोष और शांति का है। आपको राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन और सत्ता से जुड़ने का लाभ मिल सकता है। किसी नए समझौते से आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। रात में कुछ अप्रिय लोगों से मिलने से आपको अनावश्यक परेशानी हो सकती है।
मिथुन करियर राशिफल : मूल्यवान वस्तु या संपत्ति मिल सकती है
मिथुन राशि वालों को पिता के आशीर्वाद और अधिकारियों की कृपा से कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति मिल सकती है और आपका दिन काफी व्यस्तता से भरा होगा। फिजूलखर्ची से बचें। शाम से रात गाड़ी चलाने के मामले में काफी सावधान रहें। प्रिय और महान लोगों से मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा और परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद प्राप्त होगी। आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
कर्क करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है और आपको ग्रहों की शुभ दशा से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। शाम से लेकर रात तक कहीं जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह करियर राशिफल : बड़ी सफलता मिलेगी
सिंह राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको हर मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको धन संबंधी मामलों में लाभ होगा। शाम से रात तक का समय अपने प्रियजनों के साथ वक्त हंसी-मजाक में बीतेगा। खानपान का ध्यान रखें।
कन्या करियर राशिफल : गुस्से पर काबू रखें
कन्या राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आपका हर कार्य सिद्ध होगा। अपने कार्यों में तेजी लाने से लाभ होगा। आपको अपने परिवार और रिश्तेदारों से सुख मिलेगा और आपको रचनात्मक कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा और किस्मत आपका साथ देगी। गुस्से पर काबू रखें। घर-परिवार की समस्या का समाधान हो जाएगा। आपको सरकारी मदद भी मिल सकती है, सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने की संभावना है।
तुला करियर राशिफल : आय के नए स्रोत बनेंगे
तुला राशि वालों के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने की संभावना है। आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और धन लाभ होगा। आपको बोलने की कला से लाभ होगा। आपको हर कार्य में सम्मान की प्राप्ति होगी। भागदौड़ करने से आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। सावधान रहें, आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और यात्रा करना आपके लिए लाभप्रद होगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक करियर राशिफल : आर्थिक लाभ के योग हैं
वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग हैं और आपके धन सम्मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को प्रियजनों से मुलाकात होगी और रात में घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु करियर राशिफल : सभी योजनाएं सफल होंगी
धनु राशि वालों को लाभ होगा और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। घर के सामान पर धन खर्च होगा, आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार के कारण तनाव बढ़ सकता है। आपको पैसों के मामले में लेनदेन करने से बचने की सलाह है। सावधानी बरतें, वरना आपका धन फंस सकता है। दिन में आपको सरकारी काम के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन अंत में आपकी जीत होगी आपके खिलाफ साजिश विफल हो जाएंगी। सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें।
मकर करियर राशिफल : बिजनस आपको काफी फायदा पहुंचाएगा
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। पार्टनरशिप में किया गया बिजनस आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का अच्छा मौका है। हो सकता है आज आपको अपने बच्चों के बारे में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और नियमों का पालन करें। एक साथ कई काम हाथ में आने से आप परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा कि हर काम की प्राथमिकता तया करके उसे पूरा करें।
कुंभ करियर राशिफल : किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा
कुंभ राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मौसम बदलने से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। खान-पान में लापरवाही न करें। व्यापार के मामले में दिन अच्छा बीतेगा। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आपका शाम का वक्त काफी अच्छा बीतेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।
मीन करियर राशिफल : मान सम्मान में वृद्धि होगी
मीन राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का फल आज अच्छा मिलेगा। आप अपनी परेशानियों को धैर्य और मीठे व्यवहार से ठीक कर सकते हैं। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। अगर आप किसी मुसीबत में फंसे व्यक्ति की मदद कर सकें तो अच्छा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।





