धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 6 अगस्त 2024

Subhi
6 Aug 2024 12:49 AM GMT
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 6 अगस्त 2024
x

मेष करियर राशिफल: किस्‍मत आपका साथ देगी

मेष राशि के लोगों के लिए दिन भाग्‍यशाली है और किस्‍मत आपका साथ देगी। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और धन में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। ऑफिस में लोगों से आपकी भेंट होंगी। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूर्ण होगा और धन समृद्धि में वृद्धि होगी। आपको संतान पक्ष से संतुष्टि और खुशी मिलेगी। निराशाजनक समाचार मिलने कुछ देर के लिए आपको तनाव हो सकता है। रात का वक्‍त परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा।

वृष करियर राशिफल: प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी

वृष राशि के लोगों के लिए दिन संतोष और शांति से बिताने का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको भाग्‍य का सहारा मिलेगा। आपको सरकारी विभाग में पहुंच बनाने का मौका मिलेगा और आपके आपके कई रुके कार्य इससे बन सकते हैं। नए अनुबंधों द्वारा पद, प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जिनसे आप मिलना नहीं चाहते। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन करियर राशिफल: आपको सफलता प्राप्‍त होगी

मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी से बिताने का है। आपकी कोई वस्‍तु चोरी हो सकती है और आप परेशान हो सकते हैं। संतान की शिक्षा या प्रतियोगिता में जीत होने से मन प्रसन्‍न होगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के समय कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात में आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा और आपको लाभ होगा।

कर्क करियर राशिफल: उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति के योग

कर्क राशि के लोगों के लिए उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और आपके करियर में तरक्‍की होने से आपको खुशी मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने दायित्‍वों की पूर्ति भी आसानी से कर लेंगे। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभदायक रहेगी। शाम से लेकर रात आपका कोई प्रिय दोस्‍त आपसे मिलने आएगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

सिंह करियर राशिफल: आमदनी के नए स्रोत बनेंगे

सिंह राशि के लोगों के लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको सम्‍मान मिलेगा और करियर में आपको लाभ होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। आपकी सेहत सही न रह पाने की वजह से आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपके घर में पैसों को लेकर आपस में कोई विवाद हो सकता है।

कन्या करियर राशिफल: शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी

कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपको करियर में उपलब्धि हासिल होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेंगे और दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद और मुकदमे में आपकी जीत हो सकती है। आपके शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी और परिवार के लोगों के साथ दिन आनंद में बीतेगा।

तुला करियर राशिफल: आपस में खुशियां बढ़ेंगी

तुला राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों में आपस में खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। ऑफिस में आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक करियर राशिफल: सफलता से भरा दिन होगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभ और सफलता से भरा दिन होगा। आपको कहीं डॉक्‍टर के पास जाना पड़ सकता है और आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। कोई व्‍यक्ति आगे आकर आपसे मदद मांग सकता है। आपको उसकी मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में ठीक से सोचविचार कर लेना चााहिए। वरना आपका काम करने में मन नहीं लगेगा।

धनु करियर राशिफल: लोग आपकी प्रशंसा करेंगे

धनु राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन भाग्‍यशाली होगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको सरकारी दफ्तरों में जानपहचान होने का विशेष लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे और आपका मन खुश होगा।

मकर करियर राशिफल: आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा

मकर र‍ाशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आपको अपने नीचे काम कर रहे जूनियर्स का सहयोग प्राप्‍त होगा। शाम के वक्‍त किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें तो आपको लाभ होगा।

कुंभ करियर राशिफल: सावधान रहें और विवाद से बचें

कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में अधिक लाभ न होने से निराशा का अनुभव होगा। निर्मूल विवाद और अकारण शत्रुपत्ति की वजह से आपका मन नहीं लगेगा। अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशा होने से आप दुखी रहेंगे और किसी से बात करने का मन नहीं करेगा। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।

मीन करियर राशिफल: दिन काफी बिजी रहेगा

मीन राशि के लोगों का दिन काफी बिजी रहेगा और उनको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से धन का लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। किसी वजह से आपकी मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं और आपको निराशा होगी।


Next Story