धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 3 सितंबर 2024

Subhi
3 Sep 2024 12:49 AM GMT
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 3 सितंबर 2024
x

मेष करियर राशिफल: दिन सफलता से भरा होगा

मेष राशि के लोगों के लिए करियर में दिन सफलता से भरा होगा। आपकी सफलता से आपके साथियों का मूड कुछ बिगड़ सकता है, सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में सफल होंगे और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। रात में परिवार के किसी समस्‍य की सेहत बिगड़ने से आपकी दौड़भाग होगी। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आपका दिन खुशी में बीतेगा।

वृष करियर राशिफल: दिन आनंद में बीतेगा

वृष राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और दिन आनंद में बीतेगा। दोपहर तक आपको हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिल सकता है। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। शाम के वक्‍त कोई मिलने आपके घर आ सकता है। चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन से हर्ष होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। रात में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने से आपको सुख मिलेगा।

मिथुन करियर राशिफल: दिन लाभ और सफलता से भरा होगा

मिथुन राशि के लोगों का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी और आपकी अभिलाषा पूर्ण होगी। व्‍यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। किसी महान पुरुष के मिलने से आपको लाभ होगा और आशीर्वाद प्राप्‍त होगा। पत्नी पक्ष के लोगों से आपके संबंध बेहतर होंगे और आर्थिक मामलों में लाभ होगा।

कर्क करियर राशिफल: भाग्‍य साथ देगा

कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपके लिए लाभ व सफलता के योग बने हैं। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से आपके कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर आपके लिए दुख का कारण बन सकता है। सावधान रहें। शाम से लेकर रात तक आपका मन पुण्‍य के कार्य में लगेगा।

सिंह करियर राशिफल: सैर सपाटे का मजा लेंगे

सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और सभी कार्य में आपको आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ण होंगे और आपका मन भी खुश रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपके रुके कार्य भी पूर्ण होंगे। शाम का वक्‍त घर के जरूरी कार्य पूरे करने में बीतेगा और रात में दोस्तों के साथ सैर सपाटे का मजा लेंगे। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें तो मन खुश रहेगा।

कन्या करियर राशिफल: सफलता के रास्‍ते खुलेंगे

कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके लिए सफलता के रास्‍ते खुलेंगे और मन के अनुसार कई कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। क्रोध पर काबू रखें। घर की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

तुला करियर राशिफल: आय के नये स्रोत बनेंगे

तुला राशि के लोगों को लाभआज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको सम्‍मान प्राप्‍त होने से मन खुश होगा। भागदौड़ अधिक रहने से आप पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग आपको पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति से लाभ होगा और सफलता मिलेगी। सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक करियर राशिफल: आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपका रुका हुआ हर काम सिद्ध होगा और यात्राओं पर सफलता मिलने के योग हैं। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को आपकी प्रियजनों से भेंट होगी और आपके आनंद में वृद्धि होगी। सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु करियर राशिफल: दिन खर्च वाला रहेगा

धनु राशि के लोगों के लिए दिन खर्च वाला रहेगा। गृहोपयोगी वस्तुओं पर आपका काफी खर्च हो सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्‍तेदार की वजह से तनाव हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके खिलाफ षड़यंत्र विफल होंगे और सम्‍मान की प्राप्ति होगी।

मकर करियर राशिफल: भाग्‍य साथ दे रहा है

मकर राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से आपको हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। शाम को धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें वरना आपका खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ करियर राशिफल: दिन लाभ और सफलता से भरा होगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन लाभ और सफलता से भरा होगा और आपके लिए भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति को बेचने से पहले उसके बारे में सभी पहलू जांच लें। सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के समय आपकी व्‍यस्‍तता कम होगी और आप परिवार के लोगों के साथ थोड़ा वक्‍त निकाल पाएंगे।

मीन करियर राशिफल: भाग्‍य साथ दे रहा है

मीन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको यात्रा में लाभ होगा। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के वक्‍त आपको कहीं जाने का मन करेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

Next Story