धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 29 अप्रैल 2025

Subhi
29 April 2025 6:18 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 29 अप्रैल 2025
x

मेष करियर राशिफल : आपको नई जिम्‍मेदारियां मिल सकती हैं

मेष राशि के लोगों को लाभ होगा और कामकाज में किए गए आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपको नई जिम्‍मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे काम का बोझ बढ़ेगा, परंतु सफलता भी सुनिश्चित होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें, वरना संबंधों में दूरी आ सकती है। विवादों से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें, ताकि किसी से अनावश्यक विवाद न हो। विरोधी भी आज कमजोर पड़ेंगे।

वृषभ करियर राशिफल : मान-सम्मान में वृद्धि के योग

वृषभ राशि के लोगों के मन में थोड़ी अशांति रह सकती है और ऑफिस के काम को कर पाने में मुश्किलें आ सकती हैं। धन, पद और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मानसिक तनाव थोड़ा परेशान कर सकता है, इसलिए खुद को व्यस्त और सकारात्मक बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है, परीक्षा की तैयारी में किए गए प्रयास सफल होंगे। विरोधियों का सामना डटकर कर पाएंगे।

मिथुन करियर राशिफल : आपके पराक्रम में वृद्धि होगी

मिथुन राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा और चंद्रमा की शुभ दृष्टि से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। शत्रु आपके बढ़ते प्रभाव से ईर्ष्या करेंगे, लेकिन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कुछ अच्छा समाचार भी मिल सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी की संभावना भी है, इसलिए सतर्क रहें। फिजूलखर्ची से बचें।

कर्क करियर राशिफल : नई व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी

कर्क राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और कारोबार में आपकी नई व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। कोई अच्छी डील या प्रॉजेक्ट मिल सकता है। हालांकि विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें, विशेषकर मानसिक थकावट या पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है। मनोरंजन या किसी रचनात्मक गतिविधि में भागीदारी से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु पक्ष पर भारी रहेंगे। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह करियर राशिफल : कामकाज में सफलता मिलेगी

सिंह राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा और गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीद हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी, लेकिन घर या ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों या रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकते हैं। रुपये-पैसे के लेन-देन में सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, विशेषकर लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें और अपने काम पर फोकस करें। ससुराल पक्ष से पैसों के मामले में कोई शुभ समाचार या लाभ मिल सकता है। काम के साथ-साथ परिवार के साथ समय बिताएं तो बेहतर होगा।

कन्या करियर राशिफल : आर्थिक क्षेत्र में शुभ परिणाम मिल सकते हैं

कन्या राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आप कुछ कर दिखाने के मूड में रहेंगे। आपको आर्थिक क्षेत्र में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। बिजनस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। वाणी की मधुरता आपके लिए वरदान साबित होगी, जिससे सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर खानपान में लापरवाही से बचें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रह सकती है।

तुला करियर राशिफल : मेहनत का अच्छा फल मिलेगा

तुला राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। सेहत पर ध्‍यान दें और दूसरों की बातों में न आएं। अनियमित खानपान से बचें। किसी विवाद में न उलझें, और अपनी बातों में विनम्रता बनाए रखें। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना बन रही है। छोटे-छोटे झगड़े टालने की कोशिश करें।

वृश्चिक करियर राशिफल : व्यावसायिक दिशा में तरक्की के संकेत हैं

वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको पुराने कर्ज और बीमारियों से राहत मिलने के संकेत हैं। व्यावसायिक दिशा में तरक्की के संकेत हैं। आपके प्रयासों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। खानपान में सावधानी रखें, ज्यादा तला-भुना भोजन से बचें। अनावश्यक खर्च से परेशानी हो सकती है, इसलिए बजट के अनुसार चलें। विरोधियों को पराजित करने में सफल रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में अच्छी प्रगति होगी।

धनु करियर राशिफल : करियर के मामले में लाभ होगा

धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। मेहनत और सूझबूझ से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी बड़े प्रॉजेक्ट में सफलता मिल सकती है। वाणी की मधुरता आपको सम्मान दिलाएगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और हर प्रकार की थकान और तनाव से दूर रहें। खानपान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से सहायता या शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर करियर राशिफल : नए अवसर प्राप्त होंगे

मकर राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको करियर में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। शनि और गुरु के प्रभाव से विवेकपूर्ण निर्णय लेंगे, जिससे रोज़गार या व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। सम्मान और पुरस्कार भी मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से समर्थन मिलेगा और आपके लिए यात्राएं लाभकारी रहेंगी। पुराने दोस्तों या प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन और पद दोनों में वृद्धि होने के योग हैं।

कुंभ करियर राशिफल : आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें

कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन अनुकूल है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। प्रयासों से सफलता मिलेगी और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। आपको कहीं दूर काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

मीन करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

मीन राशि के लोगों को लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पुराने विवादों और झगड़ों से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। उपहार मिलने या कोई विशेष सम्मान मिलने के योग हैं। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आपकी सूझबूझ से सब कुछ सही हो जाएगा और आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा।न शिव और भगवान राम की लीला कथाओं का अध्ययन और उनका विश्लेषण करना इनका प्रमुख और प्रिय विषय है।

Next Story