धर्म-अध्यात्म

Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 14 फरवरी 2025

Subhi
14 Feb 2025 6:23 AM IST
Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 14 फरवरी 2025
x

मेष करियर राशिफल : कोई रुका कार्य पूरा कर लेंगे

मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं, जिससे आपके सहकर्मी परेशान हो सकते हैं और उनको थोड़ा थकान का अनुभव होगा। दिन भर की भागदौड़ से आपको शाम तक काफी थकान लग जाएगी और फिर किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। आप परिवार के लोगों के साथ मिलकर कोई रुका कार्य पूरा कर लेंगे। रात में जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है।

वृषभ करियर राशिफल : करियर में लाभ का दिन है

वृषभ राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है और परिवार के लोगों के साथ आपका वक्‍त काफी खुशहाल बीतेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके मान सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। दोपहर तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम को किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही इसमें आपका खर्च भी होगा।

मिथुन करियर राशिफल : संपत्ति मिल सकती है

मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिल सकती है। दिन व्यस्त रहेगा, फिजूलखर्ची से बचें। शाम के वक्‍त आपको किसी सड़क दुर्घटना से बचने की सलाह है। किसी प्रिय और महान व्यक्ति से मिलने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी के परिवार से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका दिन शुभ होगा।

कर्क करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कर्क राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं में गति आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला लेने से बाद में पछताना पड़ सकता है। शाम से देर रात तक किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपको इसमें धन और समय दोनों खर्च करने पड़ सकते हैं। आपके जीवन में लाभ और तरक्‍की के योग बने हैं।

सिंह करियर राशिफल : बड़ी सफलता मिल सकती है

सिंह राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान के प्रति जिम्मेदारियां पूरी होंगी। प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे, रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी सभी समस्‍याएं दूर होंगी। आपके धन में वृद्धि होने के योग हैं और आपके लिए कारोबार में सफलता की संभावना बन रही है। शाम और रात का समय प्रियजनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा। खानपान का ध्यान रखें।

कन्‍या करियर राशिफल : करियर में सफलता का दिन है

कन्‍या राशि के लोगों के लिए करियर में सफलता का दिन है। आपका धन बुजुर्गों की सेवा और पुण्य कार्यों में खर्च होगा। दुश्मनों के लिए आप परेशानी का सबब बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपके लिए तरक्‍की के योग बनेंगे। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। कहीं से कोई काम की सूचना आपके लिए आ सकती है। आपको कारोबार में किस्‍मत का साथ मिलेगा।

तुला करियर राशिफल : धन में वृद्धि होगी

तुला राशि वालों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाकपटुता से सम्मान मिलेगा। भागदौड़ की वजह से सेहत बिगड़ सकती है, सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आपके धन में वृद्धि होगी और आपको दूसरों को देखकर अच्‍छे कार्य करने का मन करेगा। धन में वृद्धि के योग हैं और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन, सम्मान और यश में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम न रखने से परेशानी हो सकती है और ऑफिस में लोगों के साथ आपका विवाद हो सकता है। शाम को प्रियजनों से मुलाकात और रात में मनोरंजन का मौका मिलेगा। आपको कहीं घूमने का मौका मिलेगा।

धनु करियर राशिफल : सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी

धनु राशि वालों का धन घरेलू सामान पर खर्च होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी अधीनस्थ कर्मचारी या रिश्तेदार की वजह से तनाव बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें, पैसा फंस सकता है। दिन में सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसमें अंततः जीत आपकी होगी। आपके खिलाफ साजिशें नाकाम होंगी।

मकर राशि का करियर राशिफल : करियर के क्षेत्र में तरक्की होगी

आज आपकी किसी से अनबन न हो, इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनेस में मुनाफे की आशा रहेगी और शादीशुदा जिंदगी में भी कामयाब होगी। दिन भर काम की भरमार रहेगी लेकिन आपको सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा कि किस काम को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कुंभ राशि का करियर राशिफल : आज टीमवर्क का दिन है

आज टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें। इससे आप बेवजह की परेशानियों से बच सकते हैं।

मीन राशि का करियर राशिफल : आज फिर्जूल खर्च न करें

आज का दिन काफी धीमा हो सकता है। धीरे-धीरे आगे बढ़ने से ही फायदा हो सकता है। कोशिश जारी रखेंगे, तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुट जाएं। शायद यह संघर्ष का आखिरी दौरा होगा। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें क्योंकि आज आपके खर्च वैसे ही ज्यादा होंगे।


Next Story