धर्म-अध्यात्म

3 फरवरी का पंचांग: कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

jantaserishta.com
2 Feb 2026 9:12 AM IST
3 फरवरी का पंचांग: कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और राहुकाल
x
नई दिल्ली: हिंदू पंचांग प्राचीन भारतीय समय-गणना की एक महत्वपूर्ण प्रणाली है, जिसका उपयोग सदियों से धार्मिक, सांस्कृतिक और दैनिक कार्यों के लिए किया जाता रहा है। 'पंचांग' शब्द का अर्थ है 'पांच अंगों वाला'। इसमें शुभ-अशुभ समय को सही तरीके से समझने के लिए पंचांग के पांचों अंग वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण का विचार किया जाता है।
ये पांचों मिलकर व्यक्ति को शुभ-अशुभ समय का सही आकलन करने में मदद करते हैं, ताकि नया कार्य, विवाह, गृह प्रवेश, यात्रा या पूजा जैसे महत्वपूर्ण कार्य शुभ मुहूर्त में किए जा सकें। दृक पंचांग के अनुसार, 3 फरवरी को मंगलवार है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मां दुर्गा की आराधना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ या हनुमान की पूजा-पाठ से मानसिक शांति और सफलता प्राप्त होती है। वहीं, शक्ति की आराधना से सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है।
पंचांग के अनुसार, सूर्योदय 7 बजकर 8 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 2 मिनट पर होगा। तिथि कृष्ण पक्ष की द्वितीया 4 फरवरी की रात 12 बजकर 40 मिनट तक, उसके बाद तृतीया शुरू होगी। मघा नक्षत्र रात 10 बजकर 10 मिनट तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी शुरू होगा। शोभन योग 4 फरवरी की सुबह 2 बजकर 39 मिनट तक है। वहीं, करण तैतिल दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक है। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक है, जो सभी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 8 मिनट तक है। अमृत काल शाम 7 बजकर 50 मिनट से रात 9 बजकर 24 मिनट तक है।
3 फरवरी के अशुभ समय पर नजर डालें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से 4 बजकर 40 मिनट तक, यमगण्ड सुबह 9 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक है। गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 1 बजकर 57 मिनट तक है। इस समय शुभ या नया कार्य वर्जित होता है।
आज मघा नक्षत्र होने के कारण कुछ समय गण्ड मूल और आडल योग भी प्रभावी है, इसलिए सावधानी बरतें। वहीं, शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ, दान या महत्वपूर्ण निर्णय लेना फलदायी होता है, जबकि अशुभ काल में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story