- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Falgun Month यहां...
धर्म-अध्यात्म
Falgun Month यहां देखें इस माह आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट
Tara Tandi
16 Feb 2025 7:54 PM IST

x
Falgun Month 2025 ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में प्रत्येक माह और दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है. हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन का होता है जिसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. फाल्गुन माह में ही रंगों का पर्व होली आता है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसके अलावा महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या, आमलकी एकादशी जैसे कई प्रमुख त्योहार फाल्गुन में ही आते हैं. आइए जानते हैं कब से कब तक रहेगा फाल्गुन का महीना और इस माह आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट.
कब से कब तक रहेगा फाल्गुन माह 2025?
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की शुरुआत आज यानि 13 फरवरी 2025 से हो गई है और 14 मार्च 2025 को इस माह समाप्त होगा. धार्मिक दृष्टिकोण से इस माह को बहुत ही शुभ व महत्वपूर्ण माना गया है. क्योंकि फाल्गुन माह समाप्त होते ही हिंदू नर्व वर्ष की शुरुआत होती है.
इन 5 आदतों की वजह से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज, चाहकर भी घर में नहीं टिकता पैसा
फाल्गुन माह 2025 व्रत-त्योहार
13 फरवरी, गुरुवार: फाल्गुन माह का शुभारंभ
16 फरवरी, रविवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
18 फरवरी, मंगलवार: यशोदा जयंती
20 फरवरी, गुरुवार: कालाष्टमी व्रत
24 फरवरी, सोमवार: विजया एकादशी
25 फरवरी, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत
26 फरवरी, बुधवार: महाशिवरात्रि व्रत
27 फरवरी, गुरुवार: फाल्गुन अमावस्या
1 मार्च, शनिवार: फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
3 मार्च, सोमवार: फाल्गुन विनायक चतुर्थी
4 मार्च, मंगलवार: स्कन्द षष्ठी
6 मार्च, गुरुवार: रोहिणी व्रत
7 मार्च, शुक्रवार: मासिक दुर्गाष्टमी, होलाष्टक का प्रारंभ
10 मार्च, सोमवार: आमलकी एकादशी
11 मार्च, मंगलवार: आमलकी एकादशी पारण, भौम प्रदोष व्रत
13 मार्च, गुरुवार: होलिका दहन, छोटी होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
14 मार्च, शुक्रवार: होली, पहला चंद्र ग्रहण
महाशिवरात्रि 2025
इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी को रखा जाएगा और महाशिवरात्रि व्रत को हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना गया है. क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन व्रत करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अगर आप संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं तो प्रदोष व्रत भी अवश्य करें. इससे आपकी संतान सुख की जल्द प्राप्ति होगी.
होली 2025
पंचांग के अनुसार ब्रज में बसंत पंचमी के दिन ही होली की शुरुआत हो जाती है. वहां अलग-अलग तरीकों से 40 दिनों तक होली का पर्व मनाया जाता है. मुख्य तौर पर होली वाले दिन वहां एक अलग ही धूम देखने को मिलती है. इस बार 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
TagsFalgun Month माहव्रत-त्योहारों लिस्टFalgun Monthlist of fasts and festivalsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





