धर्म-अध्यात्म

आंखों का फड़कना शुभ या अशुभ संकेत, जाने

Mohammed Raziq
10 Aug 2023 3:42 PM IST
आंखों का फड़कना शुभ या अशुभ संकेत, जाने
x
अशुभ संकेत, जाने
हमारे शरीर में आँखों का बहुत महत्व है। हमरी आँखों से पता चल जाता है की हम बीमार है या नहीं। कहते है कि आँखों बोलती हैं | शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले परिवर्तन से हम अपने जीवन में आने वाले संकटों का पता लगाया जा सकता है| जैसे- नाक का कोना फड़कना, आँखों का फड़कना आदि से क्या होता है- आँखों के फड़कने से यह भी पता चल जाता है की हमारे साथ शुभ होगा या अशुभ।
तो आइये जानते है आँखों के फड़कने से हमारे जीवन में क्या अच्छा होता है और क्या बुरा।
महिलाओं की बाई आँख फड़कने का मतलब होता है आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है| ये शुभ संकेत का इशारा है| अगर बाई आँख चारो दिशाओं में फड़कती है तो इसका मतलब है आपकी शादी के योग जल्द ही आने वाले है|
महिलाओं की दाईं आँख फड़कने का मतलब अशुभ होता है| दाईं आँख का फड़कना आपके जीवन में संकट आने का संकेत है|
पुरुषों की बाई आँख फड़कने का मतलब होता है कि आपके जीवन मे अब मेहनत और कष्टदायी समय नज़दीक आने वाला है।
पुरुषों की दाईं आँख फड़कने का मतलब होता है कि आपके जीवन मे कोई शुभ समाचार आने वाला होता है।
Next Story