धर्म-अध्यात्म

हर कष्ट दूर होगा, शनिवार को शनि मंत्रो की जाप करे

HARRY
26 Aug 2023 12:30 PM GMT
हर कष्ट दूर होगा, शनिवार को शनि मंत्रो की जाप करे
x

शनि मंत्र जाप : शनि देव के स्वभाव की बात करें तो वह जल्दी क्रोधित हो जाते हैं। अगर शनि देव क्रोधित हो जाएं तो व्यक्ति को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस क्रोध के कारण आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन इन मंत्रों का जाप जरूर करें। शनिवार के दिन करें इन शनि मंत्रों का जाप, दूर होगा जीवन का हर कष्ट शनिवार के करें इन शनि मंत्रों का जाप। हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। साथ ही उन्हें कर्मफल दाता भी कहा जाता हैं। क्योंकि शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार, पुरस्कृत या दंडित करते हैं। वहीं, शनिवार का दिन शविदेव को समर्पित माना गया है। ऐसे में अगर शनिवार के दिन शनि के इन मंत्रों का जाप किया जाए तो उनकी क्रूर दृष्टि से बचा जा सकता है।

शनि देव के मंत्र ॐ शनिदेवाय नमः’ शनिवार के दिन इस शनि मंत्र का जाप करें। ये मंत्र शनि संबंधित सभी समस्याओं का निवारण करता है। इस मंत्र का 1 माला जाप करें।

बरसेगी शनिदेव की कृपा ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः ॐ शं शनिश्चराय नम: शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। शनिवार के दिन सुबह उठकर स्नान करें और काले वस्त्र धारण करें। शनि मंदिर जाकर उन्हें तिल या सरसों के तेल का दान करें। इसके बाद इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।शनि गायत्री मंत्र औम कृष्णांगाय विद्य्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात शनिवार के दिन शनि गायत्री मंत्र का जाप करने से साधक को शनिदेव की विशेषक कृपा प्राप्त होती है।

शनिदशा का प्रभाव होगा कम ऊं कृष्णांगाय विद्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात पीपल के पेड़ पर हर शनिवार के दिन शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। आप चाहे तो शमी के पेड़ के नीचे भी सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं। इसने शनिदशा का प्रभाव कम होता है।

Next Story