धर्म-अध्यात्म

भगवान की हर कथा हमें कुछ सिखाती है,हमें महाभारत से भी ये 3 बाते सीखनी चाहिए

HARRY
16 March 2021 12:15 PM GMT
भगवान की हर कथा हमें कुछ सिखाती है,हमें महाभारत से भी ये 3 बाते सीखनी चाहिए
x
भगवान की हर कथा हमें कुछ सिखाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कथावाचिका जया किशोरी अपनी मोटिवेशनल वीडियो के जरिए बताती हैं किभगवान की हर कथा हमें कुछ सिखाती है। चाहे फिर वो रामायण हो या महाभारत। रामायण में हमें हर रिश्ते से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। जैसे एक बेटे को कैसा होना चाहिए, एक पति को कैसा होना चाहिए, एक पुत्र को कैसा होना चाहिए? इन सभी रिश्तों की सीख हमें रामायण से मिलती है। इसी तरह हमें महाभारत से भी 3 बातें सीखनी चाहिए।

अच्छी संगत: जया किशोरी कहती हैं कि महाभारत देखते हैं तो मेरी नजर में कौरवों के मन में नफरत तो थी पर इतनी भी नहीं जितनी शकुनि माना ने भर दी थी। कौरव पांडवों का बुरा जरूर चाहते थे पर इतना भी नहीं जितना शकुनी माना ने किया। इसलिए मायने ये रखता है कि आपके संगत कैसी है। अगर शकुनी मामा के अलावा वहां कृष्ण जैसे कोई होता तो वो उसे सिखाते कि नफरत से ज्यादा प्रेम में ताकत है। ऐसे ही हमारी जिंदगी में अगर संगती अच्छी है, हमारे दोस्त अच्छे हैं तो हम हर काम अच्छा कर सकते हैं। अगर आप ऐसे लोगों के बीच में हैं जिनकी सोच अच्छी नहीं है तो धीरे धीरे आप भी वैसे ही होते चले जाएंगे।
कठिनाइयों से सीख लें: हर स्ट्रगल कुछ न कुछ सिखाता है। पांडवों को युद्ध करने से पहले 13 साल वनवास में रहना पड़ा और उसी वनवास में जिन कठिनाइयों का उन्होंने सामना किया उन्हीं चीजों ने उन्हें युद्ध में जिताया। इसी वनवास में वे कई साधु संतों से मिले बहुत कुछ नया सीखा जो उन्हे काम आया। इसी तरह जिंदगी में टेंशन, स्ट्रगल भी बहुत आते हैं। सुख-दुख तो जीवन का हिस्सा है इसे ही जीवन कहते हैं। अगर हम इन्हीं कठिनाइयों से डर गए तो क्या हम वास्तव में जीवन जी रहे हैं। अगर आपने जीवन में कोई रिस्क नहीं लिया तो आपने जीवन क्या जिया। कठिनाइयां और स्ट्रगल ही आपको जीवन में आगे बढ़ने की सीख देते हैं।
जरूरत से ज्यादा भावुक होना कमजोरी है: जरूरत से ज्यादा भावुक होना कमजोरी बन जाती है। महाभारत में राजा धृतराष्ट्र पिता अच्छे थे, पुत्र अच्छे थे, राजा अच्छे थे लेकिन पिता मोह ने उनसे ऐसे काम कराए जिसके कारण उनका पूरा वंश ही खत्म हो गया। अगर वो समय पर ये समझ जाते कि बच्चों की गलतियों को अगर नहीं ढका जाए और उन्हें सही समय पर सही सीख दी जाए तो शायद उनके वंश का नाश नहीं होता। इसलिए प्रेम और भावुकता जरूरत से ज्यादा होना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है।
अगर आप महाभारत की ये 3 सीख अपने जीवन में उतार लेंगे तो आप लाइफ में शायद कई कठनाइयों का सामना अच्छे से कर पाएंगे।





Next Story