- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शनिवार के दिन ये चीजें...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शनिवार का दिन केवल शनिदेव को ही समर्पित नहीं होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी की जाती है। ऐसे में इस दिन शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। जहां शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति के शनि दोष खत्म हो जाते हैं। वहीं, हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति भय मुक्त हो जाता है और उस पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। अगर शनिदेव की पूजा की बात करें तो शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए मूल नक्षत्रयुक्त शनिवार से लेकर 7 शनिवार तक शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही व्रत भी करने चाहिए।शनिवार के दिन पूजा तो करनी ही चाहिए। साथ ही कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो इस दिन अगर आपको दिखें तो अत्यंत शुभ मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन सुबह के समय निम्न तीन चीजें दिखाई दें तो यह आपके लिए बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को विशेष कृपा की प्राप्ति होती है।





