धर्म-अध्यात्म

नवरात्र का आठवां दिन, एसे करें माँ गौरी की पूजा, सभी समस्याएं होंगी दूर

Apurva Srivastav
16 April 2024 5:07 AM GMT
नवरात्र का आठवां दिन, एसे करें माँ गौरी की पूजा, सभी समस्याएं होंगी दूर
x
नई दिल्ली : नवरात्र का आज आठवां दिन है। जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की महिमा निराली हैं। अपने भक्तों पर दया-कृपा बरसाती हैं, तो दुष्टों का संहार करती हैं।
मां दुर्गा अष्टभुजा धारी हैं, जो विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित हैं। मां दुर्गा की सवारी सिंह हैं। वेदों एवं उपनिषदों में मां की महिमा का गुणगान किया गया है। पंडित प्रमोद शास्त्री से जानिए पूजा विधि।
आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है
धार्मिक मत है कि मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, मां दुर्गा की पूजा करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। अतः साधक चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा की कठिन साधना करते हैं।
अगर आप भी मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय मां दुर्गा के नामों का मंत्र जप करें।
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
Next Story