धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : जानिए दिवाली पर इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Nilmani Pal
14 Nov 2020 1:06 AM GMT
आर्थिक राशिफल : जानिए दिवाली पर इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा
x

आर्थिक राशिफल : जानिए दिवाली पर इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

आर्थिक राशिफल : जानिए दिवाली पर इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मेष: मेष राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा दिन है। अपने परिजनों से अधिकार पूर्वक अपने काम को पूरा कराने में कामयाब रहेंगे। महालक्ष्मी की विशेष कृपा आज आपके ऊपर बनी हुई है, उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। दिखावे बाजी पर धन खर्च का योग भी बन रहा है।

वृषभ:

वृष राशि के जातक भ्रमित रह सकते हैं। परंतु खुशियों का माहौल रहेगा। मौज मस्ती की तरफ फोकस अधिक रहेगा। विलासिता की वस्तुएं एकत्रित करने के लिए धन खर्च का योग बन रहा है। कमाई की अच्छी संभावना बन रही है। सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए धन खर्च का योग बन रहा है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के कामकाज की शैली आक्रमक रहेगी। तेजी से अपने कामों को निपटाने का प्रयास करेंगे। व्यापार व्यवसाय के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। मन प्रसन्न रहेगा। महालक्ष्मी विशेष रूप से आप पर मेहरबान रहेगी। नया वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों की ग्रह स्थिति उनके भाग्य को बल प्रदान कर रही हैं। अनुभवी लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे, जो की तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास के साथ आर्थिक नीतियों पर काम करेंगे। जिसकी वजह से धनदायक परिस्थितियां निर्मित होंगी।

सिंह:

सिंह राशि के जातक नए जनसंपर्क स्थापित करने में अपना समय लगाएंगे और अपनी योग्यता और काबिलियत के द्वारा अपने कामकाज में सकारात्मक बदलाव लाने में कामयाब रहेंगे। उत्तेजना से बचना चाहिए, इससे परिवार का माहौल खराब हो सकता है। आर्थिक रूप से बहुत अच्छा समय है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक अपने काम को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करेंगे ताकि उनके ऊपर बोझ कम हो सके। अधिकार पूर्वक दूसरों से काम करवाने में सक्षम रहेंगे। पार्टनर के साथ संबंधों में सतर्कता बरतें, वरना त्योहार के दिन मन खराब हो सकता है। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल है।

तुला:

तुला राशि के जातकों को किसी किसी दूर के संबंधी से कामकाज से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के काम में ना स्वयं दखलअंदाजी करेंगे और ना ही दूसरों के दखल अंदाजी पसंद करेंगे। वित्तीय मामलों में किसी पर बहुत अधिक विश्वास ना करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। परंतु खर्चों को नियंत्रित करने के लिए बजट बनाकर काम करें।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के स्वभाव में स्वार्थीपन रहेगा। स्वयं के काम को समय पर पूरा करने के लिए यह जरूरी भी रहेगा। सही प्लानिंग के साथ काम करने से समय पर काम पूरा हो जाएगा और जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अन्य दिनों के मुकाबले अधिक लाभ के अवसर बन रहे हैं।

धनु:

धनु राशि के जातकों को आज दिल से ज्यादा दिमाग की सुननी चाहिए। जल्दीबाजी में कोई भी फैसला ना करें। भावुकता से स्थितियां बिगड़ सकती हैं। आर्थिक रूप से महालक्ष्मी आज आप पर प्रसन्न रहेंगी, परंतु खर्च करते समय ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने पर बाद में पछताना पड़ सकता है।

मकर:

मकर राशि के जातक भ्रमित रहेंगे इसलिए आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। क्षमता से अधिक काम करने का दुष्प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। अपने काम को दूसरों के साथ जरूर बांट लें। वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से आर्थिक लाभ के अवसर उपलब्ध होंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के घर में खुशियों का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक लिहाज से महालक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर बनी हुई है। वरिष्ठ जनों के साथ संबंध मजबूत बनाने पर फोकस बढ़ेगा।

मीन:

मीन राशि के जातक हम के दबाव को कम करने के लिए अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे। कलात्मक कामकाज की वजह से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। अनैतिक कार्यों में लिप्त होने से बचें।– एस्ट्रोलॉजर दीपा गुप्ता

Next Story