- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल : 9...

मेष:
धन, समृद्धि के मामले में आज का दिन कुछ राशियों के लिए सामान्य रहने वाला है तो कुछ राशियों के लिए आज का दिन खास हो सकता है। आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और आय के नए मार्ग बनेंगे। ऐस्ट्रॉलजर दीपा गुप्ता से जानिए धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष राशि के जेम्स ज्वेलरी, प्रॉपर्टी डीलिंग, इंटीरियर डिजाइन, कंस्ट्रक्शन से जुड़े हुए जातकों के लिए लाभदायक दिन है। अपने सभी स्रोतों से पैसा एकत्रित करके प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। कार्यस्थल का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए व्यर्थ बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। लाभ के लिए दिन अच्छा है।
वृषभ:
वृष राशि के जातक भ्रमित रहेंगे। मानसिक दुविधा की स्थितियां निर्णय लेने में बाधक बनेंगी। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन से अपनी योजनाओं को सफल तरीके से उच्च अधिकारियों के सामने रख पाएंगे। यात्रा की संभावना बनती है। कमाई के मुकाबले खर्च बहुत अधिक होगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक आत्मविश्वास से अपनी बातें उच्च अधिकारियों से मनवाने में सफल रहेंगे। अपने अधिकारों को लेकर सजग रहेंगे और उनके सही इस्तेमाल से अच्छी कमाई कर पाएंगे। आज अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसमें संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों का आकर्षण बढ़ेगा। लोग आपके कामकाज के तौर-तरीकों से प्रभावित होंगे और आपकी सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। नए रिश्ते बनने से कामकाज भी बढ़ेगा। प्रमोशन की संभावना बन रही है। आपकी मेहनत से कमाई अच्छी होगी। खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं।
सिंह:
कर्क राशि के जातकों का आकर्षण बढ़ेगा। लोग आपके कामकाज के तौर-तरीकों से प्रभावित होंगे और आपकी सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। नए रिश्ते बनने से कामकाज भी बढ़ेगा। प्रमोशन की संभावना बन रही है। आपकी मेहनत से कमाई अच्छी होगी। खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को अभिमान से बचना चाहिए। अहंकारवश अधिकारियों का अपमान करने की वजह से आप अपने लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं। बनते-बनते काम अटक सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है।
तुला:
तुला राशि के कपड़ा, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के कार्यों से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ होगा। प्रॉडक्शन क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। सरकारी स्रोतों से धन लाभ की अच्छी संभावना बनी है। खर्च पर ध्यान दें, अनावश्यक खर्च हो सकता है। इस पर लगाम लगाएं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों की गुप्त कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गलत कार्य करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। दूसरों के विरुद्ध षड्यंत्रकारी योजना बनाना आपकी मानहानि करा सकता है। आर्थिक लिहाज से समय ठीक नहीं है। रुपया पैसा अटक सकता है।
धनु:
धनु राशि के जातकों को पार्टनरशिप से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। अनैतिक कार्यों में लिप्त होने के दूरगामी दुष्परिणाम मिल सकते हैं, इसलिए नीति व नियम के अनुसार ही कार्य करें। रुका हुआ पैसा निकालने के लिए दबाव बनाना फायदेमंद होगा। शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक रहेगा।
मकर:
मकर राशि के जातकों का पुरानी किसी योजना पर कार्य आगे बढ़ेगा। कोई नई डील साइन हो सकती है। क्रिएटिव कामों के लिए दिन अच्छा है। नए प्रॉडक्ट के सृजन की संभावना है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के प्रॉपर्टी से संबंधित कोर्ट कचहरी के केसों में व्यस्त रहने की संभावना है। माता समान किसी व्यक्ति से वाद-विवाद कामकाज को प्रभावित करेगा। समय पर कार्य करना मुश्किल होगा। कमाई के लिए सामान्य दिन रहेगा, बहुत प्रयास के बाद लाभ होगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों को नई योजना बनाते समय अपनी टीम में कुछ अनुभवी लोगों को भी जरूर लेना चाहिए। प्रॉजेक्ट से संबंधित सभी पहलुओं को तार्किक दृष्टिकोण से समझकर आगे बढ़ें। अपनी ऊर्जा को सही ढंग से उपयोग करने पर अच्छा लाभ होगा।
