- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल: 7 जून...

x
आर्थिक राशिफल
आर्थिक राशिफल
मेष;
मेष राशि के जेम्स, ज्वेलरी, कपड़ों तथा ऑनलाइन कार्यों से जुड़े हुए जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। अधूरा पेपर वर्क आज पूरा हो सकता है। कम्युनिकेशन बहुत प्रभावशाली रहेगा। पुराने व्यवसायिक रिश्तो को बेहतर बनाने के लिए भी दिन अच्छा है। महालक्ष्मी आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगी। धन समृद्धि बढ़ेगी।
वृषभ:
वृष राशि के जातक अपने प्रयासों से धन समृद्धि बढ़ाने में सफल रहेंगे, फाइनैंशल सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए दिन बहुत अनुकूल रहेगा। ब्याज पर दिया हुआ पैसा मुनाफा प्रदान करेगा। कोरोना काल में उचित दूरी बनाए रखते हुए भी व्यवसाय की योजनाओं को सफलता से अंजाम दे पाएंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों का एक्सपोर्ट से जुड़ा हुआ काम बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। अपने लिए लग्जरियस सामान खरीदने पर धन खर्च करेंगे। व्यर्थ चीजों में उलझने से बचेंगे। सैलरी से संबंधित नेगोशिएशन संभव है। कमाई कम लेकिन खर्चे बहुत अधिक रहेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के प्रॉपर्टी के कार्यों से जुड़े हुए जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल है प्रॉपर्टी बेंचकर अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। एक से ज्यादा स्रोतों से धन लाभ की संभावना बनती है। कामकाज में एकाग्रता बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग अपने संसाधन बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय है। नए रोजगार से संबंधित क्रियाकलाप आगे बढ़ेंगे। सामाजिक संबंध नए अवसर प्रदान करने वाले रहेंगे। आपके प्रेजेंटेशन आपके उच्च अधिकारियों को पसंद आएंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी संभव है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों की किस्मत पूरी तरह उनके साथ रहेगी। अनुभवी लोगों का साथ आपके काम को निखारने में मदद करेगा। विदेश से संबंधित अटके हुए पेपर वर्क आज पूरे होने की संभावना बनी हुई है। व्यवसायियों को धन कमाने में पारिवारिक सहयोग समृद्धि बढ़ाने में मददगार रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों की कलात्मक अभिव्यक्ति मान-सम्मान दिलाएगी।
तुला:
तुला राशि के जातक जो सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े हुए हैं वह अपने कामों को गुप्त रखना पसंद करेंगे। अनुचित काम करने से बचना चाहिए। पिता तुल्य व्यक्ति व्यवसायिक बारीकियों को समझाने में मददगार रहेगा। व्यापारियों की मेहनत रंग लाएगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक अपने व्यवसायिक माल की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे। व्यापारियों के प्रयास सफल रहेंगे। खर्चो को लेकर सतर्क रहे। टैक्स से जुड़े खर्चे आज आपको पूरे करने पड़ सकते हैं। कमाई के मुकाबले खर्चे आज बहुत अधिक रहेंगे।
धनु:
धनु राशि के जातकों को साझेदारी से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। पार्टनर धन लाभ कराने में मददगार रहेगा। आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा दिन है पुराने धन की प्राप्ति के साथ-साथ अच्छी कमाई भी होने की संभावना बनी हुई है। नया निवेश संभव है। व्यवसाय में विस्तार होगा।
मकर:
मकर राशि के नौकरी पेशा जातक अपने बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को प्रसन्न कर पाएंगे। सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने के लिए तथा छोटी-मोटी मुश्किलों को दूर करने के लिए अनुभवी लोगों से संपर्क करेंगे। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन में सफल रहेंगे। कला से जुड़े जातकों को बहुत लाभ होने की संभावना दिखती है। नए प्रॉडक्ट का सृजन संभव है। भाग्य पूरी तरह आपके साथ है। ज्ञान अर्जन के प्रयास भी सफल रहेंगे। धन संबंधित मामलों में दिन बहुत अच्छा है।
मीन:
मीन राशि यह जातकों की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। ऑफिस का माहौल बहुत आरामदायक रहने वाला है। घर से बैठकर कार्य करने वाले जातकों को लाभ होने की संभावना बनी हुई है। एक्सपोर्ट से जुड़ी गतिविधियां विस्तार लेंगी। आपके खर्चे भी आज बढ़े हुए रहेंगे। आज के दिन करियर और धन संबंधी मामलों में कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में अच्छे से सोच-विचार कर लें।

jantaserishta.com
Next Story