धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 5 अक्टूबर 2021

jantaserishta.com
5 Oct 2021 6:09 AM IST
आर्थिक राशिफल: 5 अक्टूबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक आज धन कमाने के नए आइडिया पर काम करेंगे। इस समय तरक्की पूरी तरह आपके प्रयासों पर निर्भर है। अपना कार्य ईमानदारी से करते रहें, भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है, विपरीत परिस्थितियां लाभदायक रहेंगी।
वृषभ:
वृष राशि के रिसर्च क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। चीजों को गहराई से समझने की क्षमता कामयाबी के नए रास्ते खोलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भाग्यशाली दिन है। सोच समझकर किए गए निवेश से धन लाभ का योग बन रहा है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत के साथ कार्य करेंगे लेकिन मन मुताबिक संतुष्टि नहीं मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अच्छा रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों का सारा फोकस पारिवारिक रिश्तों को सुधारने पर रहेगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता का योग बन रहा है। आज धन संचित करने पर फोकस करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है, आपकी मेहनत का फल तुरंत ही मिल जाएगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च का योग भी बन रहा है। शिवजी की आराधना से लाभ होगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावट आने की आशंका बन रही है। मतिभ्रम से गलती हो सकती है, मन को शांत रखने के लिए गहरी लंबी सांस लेने का बीच-बीच में अभ्यास करते रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है लेकिन धन के निवेश से आपको लाभ हो सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा दिन है। प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। मेहनत के अनुरूप धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं, यश मिलेगा। सामाजिक स्तर में बढ़ोतरी होगी और रुपयों पैसों के मामले में भी अच्छा दिन है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। फालतू के वाद-विवाद में ना पड़ें, जितना ज्यादा अपने काम से काम रखेंगे, आपका उतना ही फायदा होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है।
धनु:
धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप को लेकर भ्रमित रहेंगे, स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है लेकिन खर्च नियंत्रण में रखना जरूरी रहेगा।
मकर:
मकर राशि के जातक आज आपने चिंतन में लगे रहेंगे। कुछ फालतू के भय मन को परेशान कर सकते हैं। कामकाज के लिए अच्छा दिन है, आसानी से काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है लेकिन खर्चों की अधिकता रहेगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है, मन शांत रहेगा। सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और काम आसानी से बन जाएंगे। साझेदारी में संभलकर व्यवहार करें। धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावनाएं बन रही हैं, खर्च भी नियंत्रित रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों का कामकाज के लिए अच्छा दिन है। अपने काम पर फोकस करें तो ठीक रहेगा वरना विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं, जो भी खर्च करेंगे वह आगे जाकर लाभदायक सिद्ध होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story