धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 4 दिसंबर 2021

Subhi
4 Dec 2021 12:47 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 4 दिसंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मीन राशि के लोगों के लिए आज धन के मामले में संभलकर चलने का दिन है। पैसों का लेन-देन किसी से न करें। वहीं वृष राशि वालों की आय आज बढ़ सकती है। धन और करियर के मामले में कैसा बीतेगा आपका दिन, देखें आज का आर्थिक राशिफल…
राशि का स्वामी मंगल-पापग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आज धन के मामले में किसी की सलाह आपके काम आ सकती है। आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
वृषभ:
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। आज आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी और भाग्‍य साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण है। राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। दिन लाभ देने वाला रहेगा।
कर्क:
उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होने का संकेत मिल रहा है और भाग्‍य भी साथ देगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आज कारोबार में लाभ होने से मन में हर्ष होगा।
सिंह:
राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी और परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्‍तों के साथ आज अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे।
कन्या:
राशि स्वामी बुध पराक्रम में वृद्धि कर रहा है। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। नौकरी और व्‍यापार के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी।
तुला:
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। आज आपको फालतू खर्च दूर करने में सफलता प्राप्‍त होगी।
वृश्चिक:
आज कोई बीमारी बढ़ सकती है और जांच कराने में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत होगा।
धनु:
आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी कार्य के पूर्ण होने से हर्ष होगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है।
मकर:
आज आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे और भाग्‍य आपका साथ देगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।
कुंभ:
आज आपको ऑफिस या फिर किसी अन्‍य काम से बाहर जाना पड़ सकता है और इस कार्य में आपको सफलता मिलने की पूरी उम्‍मीद है। भाग्‍य भी आपका साथ देगा। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में हानि और निराशा हो सकती है।
मीन:
आज आपको दिन भर किसी कारण से उलझन और परेशानी रहेगी। पैसों की वजह से मन में कुछ उधेड़बुन बनी रहेगी। आज किसी से लेन-देन न करें सबंध खराब होने का खतरा है।


Next Story