धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 30 जनवरी 2021

Rounak Dey
30 Jan 2021 6:10 AM IST
आर्थिक राशिफल: 30 जनवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक आज अपनी विशेषता और कमियों को समझ कर अपनी क्षमता के अनुरूप लक्ष्य का निर्धारण करेंगे और सफल रहेंगे। काम की अधिकता की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की अच्छी संभावना बनती है। सोच समझकर धन खर्च करेंगे।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। बीच-बीच में काम ना करने का विचार मन में आएगा। परंतु व्यर्थ सोच को त्याग कर फोकस होकर काम करें, तभी सफलता मिलेगी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्च भी नियंत्रण में रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे अनावश्यक सामान को हटाकर कार्यस्थल को व्यवस्थित करेंगे। रुटीन के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। अनावश्यक खर्चों से इस समय बचें।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों में अपने कामकाज को लेकर स्पष्टता नहीं रहेगी। जैसी परिस्थितियां आएंगी उसके अनुरूप कार्य करते रहेंगे। मन में बेचैनी रहेगी। अपने विचारों की अभिव्यक्ति न कर पाने का मन में मलाल रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्चे अधिक रहेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातक वरिष्ठजनों की सहायता से कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय लेने में कामयाब रहेंगे। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। धन लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। उदार मन से दूसरों की मदद भी करेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों का सारा ध्यान अपने नेटवर्क को बढ़ाने की तरफ रहेगा। ताकि कार्यक्षेत्र को विस्तारित किया जा सके। मान सम्मान व धन लाभ कराने वाला दिन है। कमाए हुए धन को पुनः निवेश करने के लिए उपयोग करेंगे। संचित धन से भी धन लाभ की संभावना है‌।
तुला:
तुला राशि के जातकों का स्व केंद्रित व्यवहार उनकी छवि खराब कर सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मुश्किल में पड़ सकते हैं और इसका तनाव कार्यक्षेत्र में स्पष्ट रूप से नजर आएगा। लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं। व्यर्थ धन खर्च होने का योग बन रहा है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों का हमेशा दूसरों की कमियों की तरफ ही ध्यान देना मुसीबत का सबब बनता है। आज अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद के सुलझने का योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। नियंत्रित खर्चे भी लगे रहेंगे।
धनु:
धनु राशि के जातक आज अपनी पूरी मेहनत व ताकत के साथ काम करेंगे। बीच-बीच में कुछ मुश्किल आएंगी परंतु आप उनको मैनेज करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर बनी हुई है।
मकर:
मकर राशि के जातकों के मन में भय रहेगा और फालतू के विचार चलते रहेंगे परंतु अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। अपनी ताकत का प्रयोग अपने से कमजोर पर करना आपके लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है। रुपये पैसों के मामले में अच्छा दिन है। आपकी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने से ही लाभ होगा। दूसरे लोग आपकी बात नहीं मानेंगे। इसका क्रोध भी आपके मन में रहेगा। परंतु यह समय कार्य पर फोकस करने का है, न कि दूसरों से लड़ाई-झगड़ा करने का। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। खर्च को नियंत्रित करें।
मीन:
मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अचानक बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। लोगों से मिलने-जुलने व बातचीत से काम का प्रसार होगा। आज किसी को भी धन उधार देने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।
Next Story