धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 30 अगस्त 2021

jantaserishta.com
30 Aug 2021 6:08 AM IST
आर्थिक राशिफल: 30 अगस्त 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि : मेष राशि के जातक ऊर्जा से भरे रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। वाणी की सौम्यता कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। धन का प्रवाह निर्बाध गति से होता रहेगा।
वृषभ:
आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आज मन में उत्साह की लहर बनी रहेगी। मन में अध्यात्म और भक्ति का संचार होगा। ज्ञान-बुद्धि से आप करियर और कारोबार में कामयाबी पाएंगे। कहीं से लाभ के अवसर भी आज पा सकते हैं। कोई अधूरा काम भी आज बनेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय एकाग्र चित्त होकर काम करने का है। किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, आत्मबल के द्वारा धन प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं। महिला सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और मोर पंख भेंट करें।
कर्क:
स्वभाव से अति संवेदनशील कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मन को सुकून देने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी पूरी एनर्जी के साथ काम करके सफलता प्राप्त करेंगे, कलात्मक कार्यों से भी धन लाभ के अवसर मिल रहे हैं।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों का सारा फोकस भविष्य की प्लानिंग पर होगा। कार्यक्षेत्र में उनकी क्रिएटिविटी को सराहा जाएगा। गलत ढंग से पैसे कमाने से बचें।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए यह उत्तम समय है। कार्यक्षेत्र में की हुई मेहनत के फल मिलेंगे। आप जो भी इच्छा करेंगे उनकी इच्छापूर्ति का भी समय है। नए इन्वेस्टमेंट का योग है।
तुला:
तुला राशि के जातक अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से करने का प्रयास करेंगे। ब्याज से संबंधित काम करने वाले जातकों को इस समय में लाभ होगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को मेहनत करने के बाद भी मनवांछित फल ना मिलने की वजह से मन में अशांति रहेगी। खर्च को लेकर भी चिंतित रहेंगे। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे।
धनु:
धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास, भाग्य का साथ और उनकी बुद्धिमत्ता कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाली है। रुके हुए धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे, वाणी पर संयम रखें।
मकर:
मकर राशि के जातक इस समय आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। लेक‍िन अति आत्मविश्वास काम खराब कर सकता है। अतः निर्णय सोच-समझकर करें। फाइनेंस के लिए उत्तम समय है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक जिन्हें एक स्थान पर बैठकर ही काम करना पसंद आता है। लॉकडाउन का यह पीरियड उनकी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का उत्तम समय है। बोलते समय सावधानी बरतें। धन प्राप्ति के लिए औसत समय है।
मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्ममंथन का है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां क्यों आ रही है और उन्हें कैसे दूर किया जाए इस पर विचार करना जरूरी है। कारोबार के मामले में आज का दिन लाभप्रद रहेगा। भगवान श्री कृष्ण को बंसी भेंट करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story