- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल: 3 मई...

x
आर्थिक राशिफल
आर्थिक राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातक पूरी एकाग्रता के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। भागदौड़ थोड़ी अधिक करनी पड़ सकती है। कामकाज की अधिकता की वजह से घर पर ध्यान ना दे पाने का मलाल रहेगा। भूमि भवन से संबंधित गतिविधियां संभव है। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है।
वृषभ:
वृष राशि के जातक सच्चाई का साथ देते हुए नियम कायदों के अनुसार कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपके प्रयास और उच्च अधिकारियों का अनुभव दोनों मिलकर कार्यक्षेत्र की गतिविधियों को अच्छी तरह संचालित करने में समर्थ रहेंगे। किस्मत आज आपके साथ हैं। कमाई की अच्छी संभावना बनी हुई है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को अपने व्यवहार में संयम बरतना चाहिए। ज्यादा उतावलापन मानहानि की संभावना को बनाता है। मन में उदासी रहेगी और कामकाज में कोई ना कोई रुकावट बनी रहेगी। आध्यात्मिक उत्थान के लिए समय अनुकूल है। गहन चिंतन मनन भविष्य की राह को आसान बनाएगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के नए अनुबंध बनने की संभावना बन रही है। साझेदारी वाले व्यवसाय तरक्की प्राप्त करेंगे। कम प्रयासों में ही अधिक लाभ होने की संभावना बन रही है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से बेहतरीन दिन है। व्यापारिक विस्तार के सभी प्रयास सफल रहेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद या झगड़े से बचना चाहिए। गलतियों को दोहराने की वजह से आपकी तरक्की में मुश्किलें आ सकती हैं। ऑफिस में अन्य कर्मचारियों की तरफ से भी ज्यादा सहयोग नहीं मिलेगा। आर्थिक लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है। नकारात्मक विचार परेशान करेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातक कार्य के दबाव की वजह से ऑफिस में अपने आप को फंसा हुआ महसूस करेंगे। बिना मांगे दूसरों को सलाह ना दें। ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में अपना समय व्यतीत करेंगे। मैनेजमेंट क्षमता कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने में सहायक बनेगी। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला:
तुला राशि के जातकों को अपने कर्मचारियों पर शक करने से बचना चाहिए। अत्यधिक काम में व्यस्त रहने की वजह से थकान हो सकती है। घर से अपना काम पूरा करने में खाने पीने का भी होश नहीं रहेगा। व्यवसायिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। अच्छे लाभ की संभावनाएं बनी हुई हैं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक आज कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न रहेंगे। किस्मत पूरी तरह आपके साथ हैं। रास्ते अपने आप बनते जाएंगे। आपके नजदीकी लोग पूरी तरह से सहायक बनेंगे। ऑनलाइन काम करने वाले जातकों के लिए बेहतरीन समय रहेगा। खर्च नियंत्रित करने के प्रयास कामयाब रहेंगे।
धनु:
धनु राशि के जातकों की सोच नकारात्मक रहेगी। पारिवारिक वाद विवाद की संभावना बन रही है। सभी कामों को संभलकर पूरा करें। असावधानी से नुकसान की संभावना बन रही है। नकारात्मक विचारों से बचने के लिए "ओम नमः शिवाय मंत्र" का जाप करना अच्छा रहेगा। कमाई के लिए दिन ठीक है।
मकर:
मकर राशि के जातकों की व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। अपनी बुद्धिमत्ता से सभी परेशानियों का हल निकालने में समर्थ रहेंगे। जल्दी बाजी में चोट लगने की संभावना है। आर्थिक लिहाज से भी बेहतरीन दिन है। सोच समझकर धन खर्च करें।
कुंभ:
कुंभ राशि जातकों को फाइनेंशियल लेन देन करते समय जल्दबाजी से बचना चाहिए। धन के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करें। ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन सहायक बनेगा। कमाई बहुत कम रहेगी, लेकिन खर्चे बहुत अधिक होंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों की मैनेजमेंट क्षमता कमाल की रहेगी। सामाजिक रिश्ते मजबूत करने पर ध्यान देंगे। आर्थिक लिहाज से भी बेहतरीन दिन है। शेयर मार्केट में लगाया हुआ पैसा लाभ देने वाला होगा। निर्माण कार्यों में लगे हुए जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Rounak Dey
Next Story