धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 3 अगस्त 2021

jantaserishta.com
3 Aug 2021 12:38 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 3 अगस्त 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक आय के नए स्रोत तलाशने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट से किराए के रूप में धन की आमदनी हो सके, इसके लिए प्रयासरत रहेंगे। अपने आसपास के लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास सफल रहेंगे। माता की सेहत के ऊपर धन खर्च हो सकता है।
वृषभ:
वृष राशि के जातक स्वयं की पहचान को लेकर भ्रमित रह सकते हैं। आपकी जितनी क्षमता है उसी के बारे में बात करें। चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर बताने की वजह से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐसा कोई काम भी आज आपको सौंपा जा सकता है जिसका बहुत ज्यादा अनुभव आपको न हो। मेहनत का फल अच्छा मिलेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक बहुत दिन से कोई निर्णय लेने की सोच रहे थे, लेक‍िन मानसिक दुविधा की वजह से नहीं ले पा रहे हैं। आज वह उस पर जरूरी रिसर्च करना पसंद करेंगे। खर्चे बहुत बढ़े हुए रह सकते हैं। जल्दबाजी में गलत जगह निवेश करने से बचें। आज कार्यक्षेत्र में आपको महत्‍वपूर्ण व‍ित्‍तीय न‍िर्णयों को टालना भी पड़ सकता है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। आज आपको ऐसी जगह सफलता मिल सकती है, जहां आप उम्मीद छोड़ चुके थे। कमाई के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर बढ़ेगा। पुराने निवेश से भी आज लाभ होगा। मानसिक स्थिति मजबूत रहने से कठोर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को आज ऑफ‍िस के कार्यों को लेकर दुविधा हो सकती है। बेहतर होगा क‍ि उच्च अधिकारियों से पहले काम को अच्छी तरह समझ लें वरना नुकसान की संभावना भी बन है। व्यापारी वर्ग तकनीकी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए धन खर्च होगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातक आज दुविधा में रहेंगे। सत्य का पथ पकड़ते हैं तो कमाई कुछ खास नहीं होती, थोड़ी सी हेरा-फेरी करने से लाभ की अधिक संभावना बनती हुई नजर आएगी, लेक‍िन सत्य का साथ दें और आगे बढ़ें। वरना क्षणिक लाभ आगे जाकर बड़े खर्चे का कारण बन सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातक फिजूल शंकाओं से परेशान रहेंगे। बार-बार नकारात्मक सोच आपको परेशान करेगी। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। आपके साथ कुछ नेगेटिव नहीं होगा। कुछ भी काम करने से पहले उसे दोबारा चेक जरूर कर लें। आर्थिक लिहाज से सामान्य दिन रहेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी स्थिति को साफ करके चलना चाहिए। गलतफहमी की वजह से आपकी छवि खराब हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अधिक ग्राहकों के मिलने की संभावना है। कमाई अच्छी होगी। बेवजह की टेंशन को खुद पर हावी न होने दें।
धनु:
धनु राशि के जातकों को सतर्क रहना चाहिए। जिन विरोधियों को वह सामान्य मान रहे थे, हो सकता है वह उससे ज्यादा खतरनाक निकले। भावनाओं में बहकर कोई भी प्रॉमिस करने से बचें, वरना लोग आपको ठग सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।
मकर:
मकर राशि के जातकों को निर्णय लेने में मुश्किल आ सकती है। कंपनी की मीटिंग में जो दिखाया जाएगा हो सकता है स्थिति उससे कुछ उलट हो। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें सही समय आने का इंतजार करें। शेयर मार्केट का निवेश लाभदायक हो सकता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दों में परेशानियां आ सकती है। भौतिक वस्तुओं को एकत्रित करने की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी संभव है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है।
मीन:
मीन राशि के जातकों को अपनी क्षमताओं पर संशय करने से बचना चाहिए। आज मुश्किल कामों को भी आप सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। सोशल मीडिया पर अपने काम के प्रचार-प्रसार से लाभ होगा। कलात्मक क्षमताएं उभरकर सामने आएंगी।
Next Story