धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 29 नवंबर 2020

Admin2
29 Nov 2020 12:58 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 29 नवंबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

आर्थिक राशिफल: 29 नवंबर 2020

मेष:

मेष राशि के जातकों के मन में भय का माहौल रहेगा। शत्रु आज आपको तंग कर सकते हैं। कामकाज में भी बहुत से चैलेंज सामने आएंगे। आज आप प्रतिक्रिया देने से बचें। अनुकूल समय आने पर जवाब देंगे तो बेहतर रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन मध्यम दर्जे का रहेगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातक पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामकाज को अंजाम देंगे। पारिवारिक सहयोग भी आपको पूरा मिलेगा। जिनकी सहायता से सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं‌। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने काम को पूरा करेंगे और प्रतिद्वंदी से आगे रहने का प्रयास करेंगे। व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो यह वक्त अनुकूल है। सेहत को लेकर आज सतर्क रहना बहुत जरूरी रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों में आत्मविश्वास व बौद्धिक क्षमता कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक बनेगी। काम की गुणवत्ता मान-सम्मान बढ़ाने वाली रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन चाहने वाले लोगों के लिए भी समय उपयुक्त है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। सुख-संपत्ति बढ़ेगी।
सिंह:
सिंह राशि यह जातकों को दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। परिवारीजनों के साथ संबंध सुधरेंगे परंतु कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी रहेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। निवेश करते समय धोखेबाज लोगों से सतर्क रहें।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से करियर में नई बुलंदियां पाने में कामयाब रहेंगे। बातचीत कौशल और दृढ़ संकल्प कमाई के ज्यादा अवसर प्रदान करेगा। छोटी यात्रा का योग भी आज बनता है। खर्च को नियंत्रित करने के प्रयास सफल रहेंगे।
तुला:
तुला राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना भी बन जाती है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से बातचीत के दौरान कठोर शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए, वरना झूठे अभिमान में छवि खराब होने की संभावना बन जाती है। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। लंबे समय के लिए धन का निवेश फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों का आत्मविश्वास व बौद्धिक क्षमता कमाल की रहेगी। कामकाज के लिए पेशेवर रवैया सफलता दिलाने वाला रहेगा। समाज की भलाई के लिए साहस के साथ सत्य का साथ देंगे। आपका कर्मठ व जुझारू व्यक्तित्व समाज में मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। जेम्स एंड जूलरी में निवेश के अवसर प्राप्त होंगे।
धनु:
धनु राशि के जो जातक मल्टीनेशनल कंपनी या आयात निर्यात के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए एक श्रेष्ठ दिन है। झूठे अभिमान से आज आपको बचना चाहिए। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, परंतु बड़े हुए खर्च आपकी बचत में सेंध लगा सकते हैं। बजट बनाकर जरूरी सामान पर ही धन खर्च करें।
मकर:
मकर राशि के जातक आत्मविश्वास के साथ नियम कायदों के अनुरूप कार्य करेंगे। सामाजिक रिश्ते करियर में सफलता दिलाने में सहायक बनेंगे। आज आपको आत्म सम्मान और अहंकार के बीच की सूक्ष्म रेखा को ध्यान में रखना चाहिए। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की संभावना है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक लक्ष्य को निर्धारित करके उसको पाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करेंगे। त्वरित व साहसिक निर्णय व्यापार-व्यवसाय को विस्तार देने में सहायक रहेंगे। पवित्र स्थानों की यात्रा पर धन खर्च का योग बनता है। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है।
मीन:
मीन राशि के जातकों को कामकाज से जुड़े हुए सीक्रेट शेयर करने से बचना चाहिए। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। जानने वाले व्यक्ति से धोखाधड़ी की संभावना बन जाती है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। दान,धर्म या धार्मिक क्रियाकलापों पर धन खर्च की संभावना है।
Next Story